ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

मौत का पहिया दौड़ा, सिस्टम सोता रहा! : बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

Subhas Gupta

Sat, Oct 17, 2026

सूरजपुर। जब बस्ती की सड़कों पर सुरक्षा की जगह मौत दौड़ने लगे, तो लोगों का सड़क पर उतरना महज विरोध नहीं, व्यवस्था से उठते भरोसे का सवाल बन जाता है। सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चंद्रावती जायसवाल की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया।

पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थीं चंद्रावती, रास्ते में मिला मौत का पहिया!

जानकारी के अनुसार, कुबेरपुर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी चंद्रावती जायसवाल बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव की बस्ती में एक क्रेशर से संबंधित गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिस महिला के हाथों में पूजा का सामान था, वह घर पहुंचने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गईं। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक के साथ आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। अब सवाल है कि जिम्मेदार चालक की पहचान और गिरफ्तारी कब होगी?

बस्ती में क्रेशर की गिट्टी, सड़कों पर भारी वाहन और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल!

ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती के भीतर संचालित क्रेशर और उससे जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही है। यदि बस्ती के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है, तो उनकी गति, मार्ग और सुरक्षा संबंधी नियमों की निगरानी कौन कर रहा है?

क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था की जिम्मेदारी याद आती है?

यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि बस्ती में भारी वाहनों की आवाजाही और आम नागरिकों की सुरक्षा के इंतजामों की जांच की मांग भी करती है। हालांकि, क्रेशर की वैधता और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चक्काजाम करीब एक से 4 घंटे से जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें