: जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति कार्यकारिणी की बैठक...
Thu, Dec 12, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति जिला चिकित्सालय सूरजपुर में बैठक संपन्न हुई। सिविल सर्जन के द्वारा जिसमें जिला चिकित्सालय में दी जा रही समस्त सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये। जिला चिकित्सालय में कुछ प्राइवेट रूम की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। सी०जी०एम०एस०सी० द्वारा निर्माण किये गये जिला चिकित्सालय के शौचालय एवं सीवर लाइन के कार्य में लापरवाही से संबंधित नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। डामरीकरण रोड एवं स्टोर के कार्य को पूर्ण करने हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। पी०एम० रूम के सामने परिजनों के लिये शेड निर्माण, बैठक एवं पानी व्यवस्था कराये जाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया। ऑक्सीजन प्लांट के मरम्मतीकरण हेतु राज्य से लिखित पत्र प्राप्त होने एवं ऑक्सीजन पर होने वाले व्यय का आंकलन कर उचित कार्यवाही करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया। जीवन दीप समिति के आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबंधन स्टोर कक्ष में विद्युतीकरण एवं लिफ्ट निर्माण कार्य में विलम्ब से संबंधित नोटिस जारी करने हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। एम०सी०एच० विंग अंडरग्राउंड वाटर टैंक सीपेज से संबंधित कार्य हेतु सी०जी०एम०एस०सी० को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिला चिकित्सालय के जनरेटर को ऑटोमेटिक पैनल को इंटरकनेक्ट किये जाने हेतु जीवन दीप समिति से करने हेतु निर्देशित किया गया। ड्रेनेज से संबंधित कार्य हेतु हाउसिंग बोर्ड को नगर पालिका से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला चिकित्सालय में गार्डन डेवलपमेंट से संबंधित कार्य के आवश्यक कार्यवाही हेतु उद्यान विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। एम०सी०एच० विंग जिला चिकित्सालय के फॉल सीलिंग मरम्मतीकरण कार्य को जीवन दीप समिति से करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदाय करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानियां न हो । उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ./स.), कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत मंडल विभाग, कार्यपालन अभियंता सी०जी०एम०एस०सी० सरगुजा संभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डॉ० गरिमा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ० कुलदीप द्विवेदी आयुष चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अस्पताल प्रबंधक, मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर उपस्थित थे।
: सूरजपुर जिले में इस वर्ष 65 बाल विवाह रोके गये...
Thu, Dec 12, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग बाल विवाह की कुरीति को जिले में जड़ से उखाड़ फेंकने को संकलित है। जिला बाल संरक्षण इकाई ने बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के साथ मिलकर पूरे जिले में इस वर्ष 65 बाल विवाह रूकवाने में सफल रही। जायसवाल ने पूरे 65 बाल विवाह का फिर से सत्यापन कराया, जिसमें यह पाया गया की 12 बाल विवाह जिले में बाल विवाह रोकने के बावजूद कर दिए गए इन बाल विवाह की जानकारी कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया। जानकारी प्राप्त होते ही सभी संबंधित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार सभी बाल विवाह प्रतिशोध अधिकारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पत्र प्रेषित किया और संबंधित थाने में कार्यवाही कराकर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए है। जिले के विकासखंड सूरजपुर में 01, ओड़गी में 02, प्रतापपुर 04, रामानुजनगर 04, प्रेमनगर 01 बाल विवाह हो जाने की पुष्टि पर उक्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त समस्त प्रकरण में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
: बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
Thu, Dec 12, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर के सुदूर क्षेत्र गोविंदपुर में बाल विवाह मुक्त अभियान चलाकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार में एक मुहिम अभियान चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के उपस्थिति थी। बाल विवाह मुक्त अभियान देश भर में युवा लड़कियों के सशक्तिकरण के सरकार के प्रयासों का प्रमाण है। यह प्रगतिशील और समतापूर्ण समाज सुनिश्चित कर हर बच्चे की क्षमता को पूर्णता से साकार करेगा और स्कूलों बच्चों के द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान थीम पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया नाटक के माध्यम से समाज में जो कुरीतियां हैं उन सभी कुरीतियों को दूर किया जा सके। हमारी बेटियों की आशाओं, आकांक्षाओं से भरे सपनों की उड़ान को खुला आसमान देने के लिए जरूरी है बाल विवाह के अभिशाप से मुक्त सूरजपुर । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सफलता से प्रेरित है। यह अभियान देश को बाल विवाह मुक्त बनाने पर केंद्रित है। यह अभियान विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए लड़कियों और महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उद्यम और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य साबित होगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, रमेश साहू, जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्जा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह ध्रुव, विकासखंड समग्र शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश मोहन मिश्र, ब्लॉक फेलो विनोद प्रजापति, विकासखंड परियोजना अधिकारी संतोषी सिंह , समस्त पर्यवेक्षक सरपंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।