: सहायक ग्रेड 03 के लिए 16 अगस्त को कौशल परीक्षा...
Fri, Aug 11, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सहायक ग्रेड-03 के 05 पद (अस्थायी संविदा) तथा भृत्य (कलेक्टर दर) के 05 पद के विरुद्ध, पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। पदों के पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की दावा आपत्ति का निराकरण पश्चात, सहायक ग्रेड- 03 (संविदा अस्थायी) का वर्गवार क्रमांक 01 से 50 तक के अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षा, 16 अगस्त सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय में लिया जायेगा। जिसमें आवेदक का फोटो युक्त परिचय पत्र ही प्रवेश पत्र मानते हुए कौशल परीक्षा में उपस्थित हेतु मान्य किया जायेगा। कौशल परीक्षा हेतु आवेदकों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट https:
www.surajpur.nic.in
में देख सकते है।
: 14 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का अयोजन...
Fri, Aug 11, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के सफल मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में किया जाना है। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता दौड का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 7ः00 बजे पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुये स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न होगी। स्वतंत्रता दौड में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, मीडिया, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।
: नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत1429 बालिकाओं को मिलेगा 14 करोड़ 29 लाख रूपये...
Fri, Aug 11, 2023
सूरजपुर
. छत्तीसगढ़ शासन की बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत विगत 2 वर्षों में विशेष अभियान अंतर्गत 1429 पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया गया है। पात्र बालिकाओं को 18 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत उनके खाते में शासन के द्वारा 1 लाख रूपये प्रति बालिका के मान से कुल 14 करेाड़ 29 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे जो कि उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु उपयोग में आयेगा। योजना 01 अप्रैल 2014 से लागू है। योजना का मुख्य उद्देश्य घटते बाल लिंगानुपात को तथा बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। योजना अंतर्गत कोई भी बालिका जिसका जन्म 01 अप्रैल 2014 के बाद हुआ हो, छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की हो के द्वारा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योजना अंतर्गत आवेदन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालयों अथवा सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किया जा सकता है।