: पशुओं की एल.एस.डी. बीमारी का जाने उपचार, कारण व बचाव...
Wed, Jul 26, 2023
सूरजपुर.
ढेलेदार त्वचा रोग ( Lumpy Skin Disease LSD) गौवंशीय में होने वाला विषाणुजनित संक्रामक रोग है। जो कि Pox Family का वायरस है, जिससे पशुओं में पॉक्स (माता) रोग होता है। वातावरण में गर्मी एवं नमी के बढ़ने के कारण तेजी से फैलता है। पशुओं को यह बीमारी एल.एस.डी. संक्रमित पशुओं के सम्पर्क में आने से व वाहक मच्छर, टिक्स (चमोकन) से होता है। एल.एस.डी. की वजह से दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन एवं अन्य पशुओं की कार्यक्षमता कम हो जाती है।
लक्षणः
एक या दो दिन तेज बुखार, शरीर एवं पांव में सुजन, शरीर में गठान या चकते गठान का झड़कर गिरना एवं घाव का निर्माण।
बचावः
संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें, पशुओं एवं पशुघर में टिक्स मारक दवा का उपयोग करें।
उपचारः
एल.एस.डी. विषाणु जनित रोग है, तथा टीका एवं रोग विशेष औषधी न होने के कारण पशु चिकित्सक के परामर्श से लक्षणात्मक उपचार किया जा सकता है। बुखार की स्थिति में पैरासिटामोल, सूजन एवं चर्म रोग की स्थिति में एन्टी हिस्टामिन एवं एंटी इंफ्लेमेटरी दवाइयां तथा द्वितीयक जीवाणु संक्रमण को रोकने हेतु 3-5 दिनों तक एंटीबायोटिक दवाइयों का प्रयोग किया जा सकता है।
अपीलः
इस रोग में पशु मृत्यु दर नगण्य है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों से अपील किया जाता है कि एल.एस.डी. से भयभीत न होकर उपरोक्त तरीकों से पशुओं का बचाव व उपचार करावें। विशेष परिस्थितियों में निकटतम पशु चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।
: नशे के दो सौदागर 50 हजार की नशीली दवाईयों के साथ गिरफ्तार...
Wed, Jul 26, 2023
सूरजपुर. नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। सूरजपुर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली दवाईयों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज चलाये गए अभियान में सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूरजपुर के धान मंडी के पास अवैध नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर शेर मोहम्मद पिता स्व. बलि मोहम्मद 68 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 पुराना बाजारपारा सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से लिजेसिक इंजेक्शन 13 नग, एविल इंजेक्शन 25 नग कुल 38 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। वहीं दूसरे मामले में मुखबीर से सूचना मिली कि कोई आदमी सूरजपुर के बस स्टैण्ड गली में नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर गोलू कसेरा पिता दिलीप कसेरा 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07, पुराना बाजारपारा सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से टीजेसिक इंजेक्शन 20 नग, एविल इंजेक्शन 34 नग कुल 54 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 30 हजार रूपये है। दोनों ही मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई पियुश कांत चन्द्राकर, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, अदीप प्रताप सिंह, इसित बेहरा, महेन्द्र सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे, रामकुमार नायक, राधेश्याम साहू, हरिशंकर सिंह व महिला आरक्षक नीता भण्डारी सक्रिय रहे।
: चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Wed, Jul 26, 2023
सूरजपुर. चोरी के 3 आरोपियों को झिलमिली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिनांक 28.05.23 को भैयाथान निवासी अजय दुबे ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 जुलाई के रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे सामान की चोरी कर लिए है। रिपोर्ट पर धारा 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। झिलमिली पुलिस को अज्ञात चोर की पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर राजेश तिवारी पिता शिवनारायण तिवारी 34 वर्ष ग्राम पासल व शैलेन्द्र तिवारी उर्फ ठुररू पिता स्व. विरेन्द्र तिवारी 34 वर्ष निवासी भैयाथान को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए 1 नग टीव्ही व 1 नग रिसीवर को सत्यनारायण उर्फ लिलीपुट पिता आगर साय निवासी ग्राम पासल को बिक्री किए थे जिसे दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का टीव्ही व रिसीवर जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली राजेन्द्र साहू, एएसआई ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक सुखनंदन सिंह, हेमंत सोनवानी, आरक्षक राकेश सिंह, हेमन्त सिंह, चंद्रदेव मरावी, रामा कुमार, नोविन लकड़ा व भीमेश सिंह आर्मो सक्रिय रहे।