: चोरी के मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
Tue, Jul 4, 2023
सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन भट्ठापारा निवासी संजय सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 जुलाई को रात्रि में अपने रिश्तेदार के घर नवापारा मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो लेकर गया और घर के बाहर खड़ा कर दिया था जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी की गई मोटर सायकल को एक व्यक्ति बेचने की फिराक में नावापारा में घुम रहा है सूचना पर घेराबंदी कर जय प्रकाश पिता स्व. कबीर दास उम्र 25 वर्ष निवासी डीपाडीह शंकरगढ़, जिला बलरामपुर हालमुकाम मण्डी रोड़ सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिससे चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
: रोजगार एवं स्वरोजगार कैम्प का आयोजन...
Tue, Jul 4, 2023
सूरजपुर.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर 10 जुलाई, भैयाथान 11 जुलाई, रामानुजनगर 12 जुलाई 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक रोजगार कैम्प का आयोजन किया जाना है, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुड़गांव दिल्ली एन.सी.आर के प्रशिक्षु 200 पदों हेतु किया जाना है। जिसकी शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं में 50 प्रतिशत से गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए। केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते है। जिसकी आयु 18 से 20 वर्ष के बीच हो। जिसकी कार्य क्षेत्र गुड़गांव, मानेसर, दिल्ली एन.सी.आर होगा। ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं। वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।
: मानसून में प्राकृतिक आपदा बचाव व राहत तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए समीक्षा बैठक...
Tue, Jul 4, 2023
सूरजपुर
. कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिले में पेयजल की शुद्धता बनाये रखने के लिये नगर एवं ग्राम स्तर पर कुआं, हैण्डपंप आदि तथा बिगड़े हैण्डपंपों को तत्काल सुधार करने तथा पानी निकासी व साफ-सफाई के लिए कलेक्टर द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन संबंधित अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर कराए भी जा रहा है। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में स्थापित कुल 14 हजार 104 हैण्डपंपों में 14 हैण्डपंप मैकेनिकों के माध्यम से क्लोरिनेशन का कार्य कराया जा रहा है तथा बिगड़े हैण्डपंपों का सुधार कर भी सतत् कराए जा रहा है। इसके अतिरिक्त हैण्डपंप के आस पास जमे हुए पानी के निकासी व साफ सफाई के लिये ग्रामवासियों को बेहतर सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि शुद्ध पेयजल के साथ-साथ जल जनित बीमारियों से भी बचा जा सके।