: आदिवासी युवतियों से शादी कर प्रॉपर्टी खरीदने के मामलों पर अब होगी कार्यवाही...चलेगी व्यापक मुहिम...
Tue, Jan 31, 2023
सूरजपुर
. आदिवासी युवतियों से शादी ताकि उनके नाम से खरीद सकें आदिवासी प्रॉपर्टी, पर संज्ञान लेते हुए सरगुजा संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग के निर्देश पर नीलम टोप्पो, उपायुक्त, सरगुजा संभाग के द्वारा सरगुजा संभाग के जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला कलेक्टरों को संबोधित एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें अनुसूचित जनजाति की महिलाओं से गैर अजजा पुरुष द्वारा शादी कर अजजा की महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदी के मामलों की विस्तृत जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के साथ ही ऐसे मामलों की सतत् मॉनिटरिंग करने, साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कार्यवाही की समीक्षा करने तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं। ऐसे मामलों की जाँच एवं की गई कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए दो प्रपत्र भी जारी किए गये हैं। ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार या हल्का पटवारी को जानकारी दे सकते हैं। गौरतलब है कि इस तरह की कृत्य करने वाले अधिकांश अधिकारी कर्मचारी भी है जिन पर समुचित कार्यवाही क्या हो पायेगी..?
: आने वाली थी बारात तभी पहुच गई संयुक्त टीम...
Mon, Jan 30, 2023
सूरजपुर.
जिले की संयुक्त टीम बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सक्रिय है। ग्रामीण ने 181 पर सुचना दी गई की एक 15 वर्षीय बालिका का बाल विवाह किया जा रहा है। प्रकरण पर संयुक्त टीम जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस के सदस्यों के द्वारा मौंके पर जा कर जांच पड़ताल की गई। जिसमें बालिका द्वारा बताया गया कि बालिका अनपढ़ है, कभी स्कुल नहीं गई और जल्द वो 18 वर्ष की हो जायेगी। जब जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि उसकी पूरी जानकारी उनके पास है आप स्कूल गई हैं, और 10 वीं तक पढ़ाई की है। काफी देर बाद टीम को अंकसूची उपलब्ध कराई गई। जिसमें बालिका का जन्म 2007 में पाया गया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने परिजनों को समझाया कि बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 के तहत् बाल विवाह करना कानूनन अपराध है। जिसमें लड़की के परिजन एवं लड़के के परिजनों को 2 वर्ष की सजा एवं 1 लाख रुपये जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। बालिका के उम्र हो जाने पर विवाह करने का वचन दिया। जिसका कथन पंचनामा पिता का शपथ पत्र तैयार किया गया। साथ ही लड़के पक्ष से जानकारी लेने पर पता चला कि वहां बरात की तैयारी की जा रही है उन्हें फोन के माध्यम से समझाईस दिया गया। दोनों पक्ष उम्र होने पर विवाह करने का संकल्प लिया। संयुक्त टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, काउन्सलर जैनेन्द्र दुबे, आउटरीच वर्कर पवन धीवर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भारती पटेल, पुलिस थाना सूरजपुर से आरक्षक अनुज सिंह, महिला आरक्षक पार्वजी मिंज, चाईल्ड लाईन से रमेश साहू ,पंच विनिता राजवाड़े सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
: हत्या की कोशिश के दो मामलो में 4 आरोपी गिरफ्तार...
Mon, Jan 30, 2023
सूरजपुर. 20 दिसम्बर को ग्राम जगरनाथपुर निवासी इत्रीलाल रात्रि में घरेलू बात को लेकर अपने लड़के को डांट रहा था उसी दौरान पड़ोसी सुरेश कुजूर वहां पहुंचा और झगड़ा विवाद क्यों कर रहे हो बोलते हुए डांटने लगा तब प्रार्थी के द्वारा घर की बात पर बीच में न आने की बात कहने पर सुरेश आवेश में आकर ईट के टुकड़े को उठाकर इत्रीलाल के सिर में मारकर चोट पहुंचाया। रिपोर्ट पर चौकी खड़गवा में धारा 294, 506, 323 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया बाद में सिर में गंभीर चोट लगना पाए जाने पर धारा 307 लगाई गई। जिस पर चौकी खड़गवां पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी सुरेश कुजूर पिता रंझू राम उम्र 36 वर्ष ग्राम जगरनाथपुर, चैकी खड़गवा को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले 11 जुलाई का है जब ग्राम चंदरपुर के महेन्द्र कुजूर रात्रि 9 बजे दरवाजा खरीदकर अपने घर आया उसी समय महेश कुजूर, प्रकाश व आकाश कुजूर अपने घर के दरवाजा के सामने खड़ा होकर शासकीय कब्जे की भूमि का हिस्सा बंटवारा की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लगे और टांगी, सब्बल से इसे, प्रताप कुजूर व भाई रजिन्दर को मारपीट कर चोट पहुंचाए। रिपोर्ट पर 294, 506, 323, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में प्रताप कुजूर को सिर में गंभीर चोट लगना पाए जाने पर धारा 307 जोड़ी गई। मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महेश कुजूर पिता सोमारू राम उम्र 50 वर्ष, प्रकाश कुजूर पिता महेश कुजूर उम्र 25 वर्ष व आकाश कुजूर पिता महेश कुजूर उम्र 23 वर्ष निवासी चंदरपुर को पकड़ा और आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।