: नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्र.12 हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त...
Mon, Dec 26, 2022
सूरजपुर
. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री इफ्फत आरा ने आदेश जारी कर नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 के उप निर्वाचन 2022-23 के सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए सेक्टर प्रेमनगर, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 12, मतदान केन्द्र भवन प्राथमिक शाला भुईहारी टिकरा, मतदान क्रमांक 01 हेतु रविशंकर सोनी अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा प्रेमनगर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं राजेश कुजूर खण्ड स्त्रोत समन्वयक, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर को रिजर्व रखा गया है। सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र का भ्रमण कर प्रतिवेदन अपने रिटर्रिंग आफिसर को प्रस्तुत करेंगे तथा उसकी एक प्रति व्हाट्स-अप के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे। उपरोक्त अधिकारी मतदान दलों के प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे। मतदान की प्रक्रिया का सफल संचालन की संपूर्ण जवाबदारी सेक्टर अधिकारी की होगी।
: आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय वित्तीय प्रशिक्षण सम्पन्न...
Mon, Dec 26, 2022
सूरजपुर.
आश्रम-छात्रावास में बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले समस्त आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों को शुक्रवार को वित्तीय प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में वित्तीय प्रबंधन से जुड़े दस्तावेज- केश बुक, स्टॉक पंजी, गार्ड फाईल इत्यादि के संधारण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। पंजियों के संधारण में आने वाले सामान्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया एवं नियमानुसार संधारण विधि बताया गया।प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी, मंडल संयोजक रामानुजनगर अशोक उपाध्याय, प्रेमनगर महेश शांडिल्य, सूरजपुर अजय राठौर, ओड़गी मनोहर गुप्ता एवं सभी अधीक्षक उपस्थित थे। सहायक आयुक्त ने कोषालय अधिकारी को मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद देकर प्रशिक्षण समाप्त किया।
: भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती मनाई...
Sun, Dec 25, 2022
पांच सौ से अधिक महिला-पुरुष व युवाओ ने सुनी मोदी जी के मन की बात० सैकड़ों हितग्राहियों ने भरा मोर आवास-मोर अधिकार का फार्म...
सूरजपुर:-भाजपा शहर मण्डल सूरजपुर के सभी वार्ड के 18 बूथों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाया गया. गौरतलब है की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया. वार्ड क्रमांक 13 व 14 मानपुर शिव मंदिर प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात", मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर मानपुर में काफी मात्रा में फॉर्म भरा गया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, राजू देवांगन, राजेश साहू, किशन देवांगन, विक्की रवि, लोकनाथ बैगा सहित काफी संख्या में स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे.