: खड़ी ट्रेलर से बैट्री चोरी.. 2 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार...
Wed, Dec 21, 2022
राजेश सोनी
सूरजपुर. खड़गवा पुलिस ने खड़ी ट्रेलर से बैट्री चोरी के मामले में 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पूरा मामल 4 दिसम्बर का है जब ट्रेलर चालक सूबेचंद सिंह करंजी साईडिंग कोयला लेने के लिए महान-3 जगरनाथपुर खदान में ट्रेलर लेकर आया था. रात्रि में वाहन को वहीं खड़ा कर वाहन में सो गया था। सुबह उठकर ट्रेलर वाहन को चालू करने पर चालू नहीं हुआ, देखा कि वाहन में बैट्री नहीं है, रात्रि में कोई अज्ञात चोर बैट्री चोरी कर ले गया।जिस पर खड़गवा पुलिस ने धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। चोर की पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम केरता निवासी महेन्द्र गिद्ध एक चोरी की बैट्री रखा है और बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है, सूचना पर दबिश देकर महेन्द्र को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी रूबेन कुजूर व एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक निवासी जगरनाथपुर के साथ मिलकर ट्रेलर वाहन से 2 बैट्री चोरी किया था जिसमें से 1 बैट्री को प्रतापपुर के कबाड़ी अक्कू उर्फ मुकेश अग्रवाल को बिक्री कर दिया तथा 1 बैट्री को जगरनाथपुर खदान के सामने रोड़ के किनारे गन्ना खेत में छिपाकर रखा है। आरोपी के निशानदेही पर मुकेश अग्रवाल के यहां से 1 नग बैट्री जप्त किया गया तथा दूसरे बैट्री को महेन्द्र गिद्ध के निशानदेही पर गन्ना के खेत से 1 नग बैट्री जप्त किया गया। मामले में 2 नग बैट्री कीमत 20 हजार रूपये का जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक 05.12.22 एवं इसके पूर्व 2 बैट्री को चोरी करके कबाड़ खरीदी करने वाले 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक अम्बिकापुर निवासी को बिक्री कर दिए थे जिसके द्वारा अम्बिकापुर केनाबांध रिंग रोड़ स्थित कबाड़ी का काम करने वाला संतोष जायसवाल को बिक्री किया है। बैट्री चोरी का है यह जानते ही अपराध के साक्ष्य को नष्ट करने के उद्धेश्य से चोरी का खरीदी किया हुआ बैट्री को नष्ट कर साक्ष्य को विलोपित करने पर प्रकरण में संतोष जायसवाल से पूछताछ करने पर वह स्वीकार किया कि विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक से 2 बैट्री खरीदी कर उसे नष्ट कर दिया है। प्रकरण में संतोष जायसवाल को पकड़ा गया और धारा 411, 201 भादसं. के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी रूबेन कुजूर ग्राम जगरनाथपुर, महेन्द्र गिद्ध ग्राम केरता, अक्कू उर्फ मुकेश अग्रवाल निवासी प्रतापपुर, संतोष जायसवाल निवासी घुटरापारा अम्बिकापुर व 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां संजय सिंह, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, संजय सिंह यादव, शिवलोचन पैंकरा, आरक्षक श्याम सिंह, प्रमोद गुप्ता, विरेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।
: भाजपा का भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ अभियान 23 दिसम्बर को प्रतापपुर में...
Wed, Dec 21, 2022
सूरजपुर. भाजपा द्वारा भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का विधान सभा स्तरीय सम्मेलन 23दिसम्बर 2022 को आयोजित है।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा सभी विधानसभा सभा क्षेत्रों मे लोक सभा प्रवास कार्यक्रम के तहत अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों मे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले ,संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव,प्रदेश मंत्री उद्धेश्वरी पैकरा, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ,विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल की उपस्थिति मे 23दिसंबर 2022को प्रतापपुर मे आयोजित है।
: स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन में डी के सोनी बने प्रदेश महासचिव...
Wed, Dec 21, 2022
राष्ट्रीय बैठक जयपुर में दिया गया नियुक्ति पत्र०स्वर्णकार समाज को एकजुट कर समाज हित में कार्य करने की दी गई जिम्मेदारी...
सूरजपुर. स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 19 दिसम्बर को जयपुर राजस्थान में किया गया जहा पर देश के सभी राज्यों से स्वर्णकार समाज के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए. डीके सोनी को भी छत्तीसगढ़ से बुलाया गया था जिसमे डीके सोनी शामिल होने जयपुर राजस्थान गए हुए थे। स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रदेश के प्रतिनिधियों के विचार सुने गए तथा समाज को मजबूत करने की बात राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा गया था तथा डीके सोनी को छत्तीसगढ़ में ब्लाक लेबल से लेकर जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर समाज के लोगो को संगठित करने की जिम्मेदारी दी गई. छत्तीसगढ़ रायपुर के डॉ० मनीष सोनी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई, तथा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन को प्रदेश में गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर सामाजिक गतिविधि भी करने हेतु, समाज के गरीब, और कमजोर वर्ग के लोगो की मदद करने हेतु, शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चो को आगे करने हेतु रायपुर में समाज का भवन निर्माण हेतु कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य रूप से संरक्षक एल एन सोनी पूर्व आईएएस जयपुर, आर सी वर्मा पूर्व आईएएस चंडीगढ़, राजेंद्र सोनी नेशनल कोडिनेटर obc मोर्चा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी गंगानगर, संरक्षक राम मौसूण जी कोलकाता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हंसराज जी सुजानगढ़, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा लुधियाना, राष्ट्रीय महासचिव सतीश सोनी चंडीगढ़, उपस्थित थे। इसके अलावा हरियाणा फरीदाबाद से सुरेश वर्मा सोनी, मुंबई से मनोहर सोनी, अहमदाबाद से नातिन सोनी, जतिन सोनी, बीकानेर से मेघराज सोनी, देहरादून से संजय सोनी, दिल्ली से सीपी सोनी, मुकेश वर्मा सोनी, सोनीपथ से Dr राजेंद्र सोनी, अजमेर से लीलाधर सोनी, फतेहाबाद से विनोद वर्मा सोनी, राष्ट्रीय कोषध्यच राधेश्याम सोनी, त्तथा राजस्थान के प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मलित हुए। राष्ट्रीय सम्मेलन में डीके सोनी को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सोनी समाज के लोग हर्ष व्यक्त कर रहे हैं की प्रदेश के लोग भी राष्ट्रीय स्तर पर समाज को पहचान दिलाने में लगे हैं।