: विधानसभा आम चुनाव 2018..तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स/सेक्टर आॅफिसर/जोनल आॅफिसर का प्रशिक्षण संपन्न
Sun, Sep 2, 2018
सूरजपुर- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में जिला पंचायत सभा कक्ष में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर आॅफिसर एवं जोनल आॅफिसर को विधान सभा आम चुनाव 2018 से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर संपूर्ण प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। जिसमें बीएमएफ की जानकारी पूणरूपेण से दी गई जिसमें 18 बिन्दु है। सेक्टर आॅफिसर एवं जोनल आॅफिसर के दायित्व एवं पोलिग पार्टी को ले जाना और ले आना, आर्दश आचार संहिता का पालन समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
प्रशिक्षण में चुनाव के विभिन्न धाराओं एवं चुनाव प्रक्रिया तथा ई0व्ही0एम0 सहित व्ही0व्ही0 पैट मशीन के माध्यम से चुनाव की प्रक्रिया का संपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मतदान मशीन प्राप्त होने पर कंट्रोल यूनिट का व्ही0व्ही0 पैट मशीन से वैलेट यूनिट का कनेक्शन करने की विधि बताई गई। मतदान के एक घण्टा पूर्व माॅकपोल कराया जाना अनिवार्य है एवं माॅकपोल में कम से कम 50 वोट डालना अनिवार्य है। जैसे ही मशीन आॅन होता है लगातार सात पर्ची व्ही0व्ही0 पैट निकलता है एवं माॅकपोल से 50 पर्ची निकलेगा। उक्त पर्चियों को चुनाव प्रारंभ होने के पूर्व काले पैकेट में सील बंद किया जायेगा। ध्यान रहे मशीन आॅन होने के बाद सिलिंग की प्रक्रिया में आॅफ कर दिया जायेगा। कंट्रोल यूनिट एवं व्ही0व्ही0 पैट मशीन का ग्रीन सिग्नल लगातार जलता रहेगा यह संकेत देगा कि मशीन बैटरी से सही तरीके से जुड़ा हुआ है। मतदान प्रारंभ होने पर पुनः 07 पर्ची व्ही0व्ही0 पैट के पर्ची कम्पार्टमेंट में गिरेगा जिसमें साफ लिखा हुआ होगा कि इसकी गिनती नहीं की जायेगी। मतदान मशीन मतदान प्रारंभ से मतदान समाप्ति तक आॅन ही रहेगा। मतदान की प्रक्रिया में पांच परिस्थितियां आती है जिसमें चैलेंज बोट, नियम 49 (ड) के तहत् नियम का पालन नहीं करने एवं गोपनियता भंग करने, नियम 49 (थ) इस नियम के तहत् यदि कोई व्यक्ति वैलेट दबाने के बाद वोट नहीं करना चाहता है तो एक बार बताया जाये कि अंतिम बटन नोटा का है आप चाहे तो उसे दबा सकते हैं इसके बाद भी उसके द्वारा उसके द्वारा बटन दबाने से मना किया जाता है तो नियम 17 (क) के पंजी के टिप्पणी में इस बात की उल्लेख किया जायेगा कि अमुख व्यक्ति वोट नहीं करना चाहता है। नियम 49 (त) के तहत् निविदत मतपत्र का भी प्रावधान रहेगा लेकिन इस मशीन में कार्य करते समय एवं मतदान अधिकारियों को ईपिक कार्ड के माध्यम से वोट कराया जाना है तो संभावना कम ही रहेगी। मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया एवं मतपत्र लेखा 17 (ग) को भी पूर्णरूपेण बताया गया। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान मशीनों को सील करना एवं परनियत व अपरनियत लिफाफे एवं उसके प्रपत्र निर्धारित लिफाफे में रखकर मतदान मशीन को कैरिंग बाक्स में सुरक्षित कर लिया जायेगा। मतपत्र लेखा का एक प्रति समस्त एजेंटो को दी जायेगी। पीठासीन अधिकारी, मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, पीठासीन की घोषणाएं (पांच) खुला लिफाफा में लाना है। ये ध्यान रखेंगे कि परनियत लिफाफे में निर्धारित पांच लिफाफे डालकर खुला लाना है रस्सी में बांधकर। चुनाव के प्रशिक्षण के पश्चात् समस्त कर्मचारी चुनाव आचार संहिता के विभिन्न धाराओं एवं नियम 28 (क) के तहत् चुनाव संपन्न होने तक चुनाव आयोग के प्रतिनियुक्ति में माने जायेंगे। चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता कायम रखने के लिए मतदाता को मतपत्र कक्ष में व्ही0व्ही0 पैट मशीन लगा रहेगा, मत देने के पश्चात् व्ही0व्ही0 पैट के स्क्रीन पर कंडिडेट का क्रमांक एवं उसका चुनाव चिन्ह प्रदर्श करेगा तथा 07 सेकेण्ड के डिस्प्ले के बाद आॅटोमेटिक मशीन के पर्ची कम्पार्टमेंट में उक्त वोटिंग की पर्ची गिर जायेगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी , प्रशिक्षण नोडल अधिकारी, प्रशिक्षक श्री पी0सी0 सोनी, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय मास्टर टेªनर्स, श्री नंदजी पाण्डेय उपस्थित थे। प्रशिक्षण के अंत में समस्त मास्टर ट्रेनो को चुनाव एवं मशीन से संबंधी 30 प्रश्नों का प्रश्नावली दिया गया। तहसील स्तर के चार-चार मास्टर ट्रेनर्स के साथ कुल 124 अधिकारी गण उपस्थित थे।
: 2 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...
Sat, Sep 1, 2018
सूरजपुर- जिले में नशीले पदार्थ के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् क्राईम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिलने पर पता चला चला कि ग्राम मदनेश्वरपुर के महेश सिंह व विजय राजवाड़े के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक के तलाश ग्राम मदनेश्वरपुर में घुम रहे है। मुखबीर के बताये गये सूचना के आधार पर ग्राम मदनेश्वरपुर के आंगनबाड़ी के बगल से दोनों को घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित पकड़ गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों ग्राम मदनेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर निवासी 20 वर्षीय महेश सिंह पिता स्व. चरण सिंह एवं विजय कुमार राजवाड़े पिता बाबुलाल राजवाड़े होना बताये। जिनके कब्जे से एक झोले में 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 16 हजार रूपये एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग किये जाने वाले मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 15 सीयू 3396 को जप्त कर थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 142/18 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया गया।
: जिले मे बढ रहा है डेंग के मरीज, मचा हड़कंप
Sat, Sep 1, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-सूरजपुर जिले में डेंगू प्रभावित मरीज मिलना शुरु हो गया है, प्रतापपुर ब्लाक के मायापुर निवासी ओमप्रकाश पैकरा 29 वर्ष को पिछले 15 अगस्त को रह-रह कर बुखार आने पर उसे अंबिकपुर होलीक्रास हास्पीटल भर्ती किया गया था,फिर भी उसकी तबियत सुधार नही होने पर उसे अंबिकापुर के ही निजी हास्पीटल मे भर्ती किया गया जहा पर उसका स्वास्थ्य दिन-प्रति दिन खराब होने डेगु प्रभावित होने पर परिजनो बिलासपुर के अपोलो हास्पीटल भर्ती कर दिया है दिया है,जहा पर उसका उपचार जारी है,गौरतलब है कि इससे पूर्व डेंगू से एक छात्रा की मौत हो चुकी है हालाकि जिले के स्वास्थ्य महकमा ने उसे डेंगु से मौत नही होना बताया,लिहाजा एक बार फिर से जिले मे डेंगु के मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले मे कई ग्राम ऐसे हैं, जहां बरसात का तकरीबन आधा समय व्यतीत हो जाने के बाद भी विभाग हाथ में हाथ धरे बैठा है, वहीं लोग इसके शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर ग्राम में अभी भी इससे बचने विभाग ने किसी प्रकार की कोई योजना नहीं बनाई है, वहीं न तो वार्डो में फागिंग की व्यवस्था की गई है और ना ही मच्छरों से रोकथाम के लिए फागिंग भी नहीं कराई गई है। यदि इस ओर विभाग जल्द से जल्द कोई पहल नहीं करता है तो आने वाले दिनों में और भी परेशानी बढ़ सकती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा।