ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: ग्रामीणों ने भूमि पूजन हुये सडक की याद दिलाया कलेक्टर को…? भूमिपूजन के 6 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बिहारपुर-रसौकी सडक नवीनीकरण का काम…

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. ओडगी ब्लाक के बिहारपुर में लगे जन समस्या शिविर में पहुचे जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह को ग्रामीणों ने भूमि पूजन हुये सडक की याद दिलाते हुये जल्द ही सडक निर्माण प्रारंभ करने की गुहार की गई. गौरतलब है कि बिहारपुर-रसौकी सडक मार्ग की स्थिति अत्यधिक खराब होने से प्रदेश सरकार द्वारा बिहारपुर-रसौकी मार्ग की नवीनीकरण स्वीकृति देते हुये 3 करोड़ 37 लाख रु. की लागत स्वीकृति करते हुये 16 जून को भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल के माध्यम से किए थे और सडक निर्माण का काम शीघ्र शुरू करने की घोषणा भी हुई थी. 6 माह हो गये बिहारपुर-रसौकी मार्ग की भूमिपूजन हुए लेकिन अभी तक सडक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे अब क्षेत्र के ग्रामीणों को डर सता रहा है कि यह सडक निर्माण कही कागजों में ही सिमट न रह जाये. बहरहाल ग्रामीणो आज बिहारपुर में लगे जन समस्या शिविर में पहुचे जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह से सडक नवीनीकरण कराने का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराने की गुहार लगाई, तो उन्होने ग्रामीणो को भरोसा देते हुये जल्द निर्माण कराने की बात कही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें