ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

: चोरों ने पोल मे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ किये...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में चोरो हौसले बुलंद है क्षेत्र के विशालपुर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरो ने तोड कर पार कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पुरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई 24 घंटे के लिये बंद था जिससे लोग परेशान और हलाकान रहे तो वही चोरो ने मौके पर चौका मारते हुये शनिवार की रात को ग्राम पंचायत विशालपुर में धान के खेत में 25 केव्ही के लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को पोल से काटकर नीचे गिराकर उसको काटकर बहुमुल्य सामाग्री की चोरी कर ट्रांसफार्मर के अवशेष छोड दिये. सुबह ग्रामिणो ने पुरे मामले की जानकारी विद्युत विभाग सहित थाने में दे दिया गया है. गौरतलब है कि बिहारपुर चांदनी के क्षेत्र में कबाड कारोबारी सक्रिय है जो इस क्षेत्र बहुमुल्य सामाग्री को चोरी कर मध्यप्रदेश के बैढन में बेचा जा रहा है.
ग्राम पंचायत कुबेरपुर के बंधवापारा में दो माह से खराब पडे विद्युत ट्रांसफार्मर को खबर प्रकाशन के बाद तो बदल दिया गया लेकिन जैसे ही विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया वैसे ही खराब हो गया. बहरहाल ग्रामीणो दो महिने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें