ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: नहीं थम रही बिहारपुर क्षेत्र के जंगलों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई....

अशोक जायसवाल
बिहारपुर. दुरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क परिक्षेत्र महुली व वन परिक्षेत्र बिहारपुर के जंगलों में रेंजर की निष्क्रियता से वृक्षों की कटाई थमने का नाम नही ले रहा है. खोहिर, कछवारी,जुड़वनिया,कोल्हुआ के कउआखोह के जंगलों में लकड़ी तस्करों द्वारा भयमुक्त होकर हरे भरे वृक्षों को काटने में लगे हुऐ है. जानकारी के मुताबिक बिहारपुर वन परिक्षेत्र के जंगलों में इन दिनों लकड़ी की कटाई थमने का नाम नहीं ले रहा है वही अधिकारी लकड़ी तस्करों के आगे मूकदर्शक बने हुए हैं लगातार क्षेत्र में लकड़ी तस्करी करते कई तस्कर पकड़े गए लेकिन वही रेंजर व बीट गार्ड द्वारा लकड़ी काटते हुए लकड़ी तस्करों को काटने व कोई धर पकड़ की कार्यवाही नहीं होने से लकड़ी तस्करों का हौसला बुलंद है. लगातार खबर प्रकाशित होने पर देखावा के लिए एक दो कार्यवाही किए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी लकड़ी तस्करी जारी है वहीं विभाग अपने में मदमस्त है तो वही दुसरी ओर लकडी तस्करों के हौसला बुलंद हैं उनके द्वारा लगातार सिल्ली बना कर मध्यप्रदेश में बेचा जा रहा है.
वहीं इस सम्बंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा की मेरे क्षेत्र में जंगलों की कटाई नहीं हो रही है, ऐसा मिलने पर लगातार कार्यवाही हो रही है-विरेंद्र श्रीवास्तव, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेंहण पार्क परिक्षेत्र महुली

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें