ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: अवैध रूप से पिस्टल एवं कारतूस रखने वाला गिरफ्तार...यु-ट्यूब में विडियों देखकर बिहार से खरीद कर लाया था पिस्टल...

Admin

Mon, Feb 6, 2023

दुर्ग. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा अवैध गतिविधियों, अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर इन पर लगातार नजर रखकर कार्यवाही हेतु एक टीम को इस कार्य लगाया गया । टीम को विश्वस्त्र सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पावर हाउस का रहने वाला विशाल सिंह पिता बुद्धिराज सिंह 27 वर्ष अवैध रूप से पिस्टल रखा है और पारिजात कालोनी, रुआबांधा में है। इस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर जाकर विशाल सिंह को पकड़ा गया, पूछताछ एवं तलाशी के दौरान विशाल सिंह के पास से एक पिस्टल एवं दो खाली मैग्जीन तथा 06 नग जिन्दा कारतूस मिला. विशाल सिंह के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज न होने पर थाना भिलाई नगर में विशाल सिंह के विरूद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट कायम कर पिस्टल एवं कारतूस जप्त किया गया है।पुलिस ने बताया विशाल सिंह आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध कई मामले पूर्व से पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा समय रहते आरोपी को पकड़ा और इसके पास से पिस्टल जप्त किया गया. पिस्टल को यू-ट्यूब में विडियों देख कर बिहार, कजरा से लेकर लाया था । किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें