ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

शर्मनाक वारदात : 17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

Rajesh Soni

Fri, Jul 31, 2026

सूरजपुर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद क्रूर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने महज 10 साल के मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस सामाजिक क्रूरता ने एक बार फिर समाज के नैतिक पतन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार रामानुजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना, जहां आरोपी किशोर ने उम्र और शारीरिक अंतर का फायदा उठाते हुए 10 वर्षीय बच्चे को अपनी क्रूरता का शिकार बनाया। इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और हर कोई स्तब्ध है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें