ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: नक्सलगढ़ के आश्रम से लापता नाबालिक छात्राओ को लेकर विरोध प्रदर्शन...अधीक्षिका को सस्पेंड करने की मांग...

Admin

Mon, Nov 21, 2022

नारायणपुर. अबूझमाड़ के आश्रम शाला से लापता 3 नाबालिक छात्राओ के मुद्दे को लेकर ABVP ने बच्चों के संग किया विरोध प्रदर्शन कर अधीक्षिका को सस्पेंड करने की मांग की. अबूझमाड़ विकासखंड में संचालित आदर्श कन्या आश्रम शाला से विगत 13 नवंबर से लापता 3 नाबालिक छात्राओ का मुद्दा अब तुल पकड़ने लगा है. लापता छात्राओ का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिलने से जिसे मुद्दा बना कर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधन में सैकड़ो स्कूली छात्र छात्राओ के साथ विशाल रैली निकाली. रैली में नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए नारायणपुर हाई स्कूल ग्राउंड मार्ग पहुँचा जहाँ लापता नाबालिक छात्राओ की जल्द तलाशी व अधीक्षिका को बर्खास्त करने की मांग के साथ जिले के समस्त छात्रावास में व्यवस्था सुधार करने सम्बन्धी ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम नायाब तहसीलदार को सौपा गया. abvp ने कहा है यदि जिला प्रशासन कल तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही करती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारी संख्या में छात्र छात्राओ के साथ मिल कर राज्य भर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें