ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: पार्किंग में खड़ी 4 वाहनों में लगी आग...

Admin

Fri, Nov 18, 2022

भिलाई. जुनवानी की पॉश कॉलोनी चौहान टाउन में बीती रात पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने गाड़ियां जला दी। घटना आधी रात की बताई जा रही है। इस मामले में स्मृति नगर चौकी में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि घटना रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है किसी ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। चौहान टाउन में रहने वाले माया विनोद, एकता श्रीवास्तव, मुनमुन और एक अन्य युवक की बाइक जलकर खाक हो गई है सोसायटी के लोगों ने इसके पीछे पूर्व पदाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आग किसने और क्यों लगाई खासबात यह है कि घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड नहीं हुई है। बताया जा रहा है पार्किंग का सीसी कैमरा बंद था जिसके कारण फुटेज रिकार्ड नहीं हो पाया। आग लगाने वाले बदमाश की तलाश के लिए दूसरे कैमरों की फुटेज चेक किया जा रहा है। जिनकी गाड़ियां जली हैं उन सभी ने स्मृति नगर चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें