: साफ छवि के रवि भारद्वाज को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा से कांग्रेस ने उतारा मैदान में, छग की एकमात्र अजा सीट, स्थानीय प्रत्याशी होने से कांग्रेसियों में खुशी..
Admin
Sun, Mar 17, 2019
जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो चुकी है. इनमें छत्तीसगढ़ के 5 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं. इन्हीं प्रत्याशियों में एक नाम है, रवि भारद्वाज का. साफ और स्वच्छ छवि रखने वाले रवि भारद्वाज का नाम ऐलान होते ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है. स्थानीय प्रत्याशी उतारे जाने से कांग्रेसियों में भी खुशी है. बरसों राजनीति में सक्रिय रहने के बाद भी उनकी छवि साफ सुथरी है. सांसद पिता स्व. परसराम भारद्वाज की छवि हमेशा बेदाग रही. कांग्रेस और गांधी परिवार से भारद्वाज परिवार का गहरा नाता रहा है. यही वजह है कि प्रदेश संगठन और मुख्यमंत्री ने रवि भारद्वाज के नाम पर भरोसा जताया है और सीएम ने दावा किया है कि कांग्रेस को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में इस बार जीत जरूर मिलेगी. कांग्रेस प्रत्याशी रवि भारद्वाज ने कहा है कि सभी के प्रयास से इस सीट को जीतेंगे, देश में कांग्रेस की इस बार सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे.

*आइये जानते हैं कौन हैं रविशेखर भारद्वाज* -
सारंगढ़ के पूर्व सांसद स्व. परसराम भारद्वाज के बेटे हैं, परसराम भारद्वाज 6 बार सांसद रहे हैं.
रविशेखर भारद्वाज के पिता परसराम भारद्वाज मप्र में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
पिता स्व. परसराम भारद्वाज सांसद बनने से पहले खरौद के कॉलेज में पीटीआई थे, फिर लगातार 6 बार सारंगढ़ लोकसभा से सांसद रहे.
रविशेखर भारद्वाज भी 20 साल से राजनीति में सक्रिय हैं. 2003 में सारंगढ़ विस से चुनाव लड़े थे, लेकिन उस वक्त उनकी हार हुई थी.
छग के काशी धार्मिक नगरी खरौद रविशेखर भारद्वाज का गृहनगर है.
पिता के समान ही रविशेखर भारद्वाज की छवि भी सहज और सरल व्यक्तित्व है.
रविशेखर भारद्वाज वर्तमान में कांग्रेस के सचिव हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन