ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: 20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर ठगी...महिला से 25 हजार रुपए ठगे... 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Dec 2, 2022

जांजगीर चांपा. जिले के बलौदा पुलिस ने 20 लाख लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक आरोपी शशिकांत नागवंशी जांजगीर का है तो दूसरा आरोपी सन्तोष सोनी रायगढ़ का रहने वाला है., दरअसल, बलौदा की रहने वाली महिला कमलेश सोनी और उसके रिश्तेदारों को व्यापार बढ़ाने के लिए रुपये की जरूरत थी. इसके बाद जांजगीर में शशिकांत नागवंशी से चर्चा हुई, फिर सन्तोष सोनी और शशिकांत नागवंशी 20 लाख लोन दिलाने की बात करने महिला के घर पहुंचे और 20 लाख लोन दिलाने के लिए 25 हजार रुपये लिए. बाद में वेरिफिकेशन के लिए भी रुपये मांगे इस पर महिला और उसके परिजन को शंका हुई और बैंक जाकर पता किया तो बताया गया कि वेरिफिकेशन के लिए कोई राशि नहीं ली जाती. इसके बाद मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई गई और फिर पुलिस ने दोनों आरोपी सन्तोष सोनी, शशिकांत नागवंशी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें