हादसा : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत...
Fri, Jun 20, 2025
धमतरी. धमतरी जिले के रावा गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है, हादसे के बाद गाँव के लोग आक्रोशित हो गए थे जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि भखारा थाना क्षेत्र के रावा गाँव के पास एक तेज रफ्तार टाटाएस की वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क खून से सन गया था वही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जिसे देखकर लोगो की भीड़ उमड़ गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगातार इलाके में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नाराज है। बताया जा रहा है कि मृतक नामदेव साहू और निरंजन चांद दोनो बागतराई गाँव के रहने वाले है जो किसी काम से धमतरी की ओर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार टाटाएस वाहन ने बाईक सवार युवकों को ठोकर मार दी,जिससे दोनो युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद टाटा एस के ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।वही लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर धमतरी पुलिस ने अपील की है बाइक पर चलते है तो सावधानी पूर्वक चले ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
जानकारी : किसानों को बकरी पालन और नस्ल सुधार की जानकारी...
Fri, Jun 20, 2025
सूरजपुर. ओड़गी ब्लाक के ग्राम रामगढ़ में छत्तीसगढ़ में वाटर सेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट और नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से एफएसपीएफ परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पाँच किसानों को बकरी पालन और नस्ल सुधार के उद्देश्य से सिरोही नस्ल की 25 बकरियां और एक बकरे प्रदान किए गए। यह पहल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि वाटर सेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट और नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से ग्राम रामगढ़ में पिछले दो वर्षों से जल एवं भूमि प्रबंधन, जलवायु आधारित कृषि, जीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार का कार्य बिहारपुर के सोलह गांवों में भी सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे इन क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।आज के कार्यक्रम में रामगढ़ में किसानों को बकरी पालन एवं बकरी के देखरेख, खानपान एवं स्वास्थ्य के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम , विनोद लश्कर, राबेन्द्र गुप्ता, सतीश पांडे और शिवानंद चतुर्वेदी के संयुक्त और विशेष प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही ग्राम रामगढ़ के धर्म सिंह जी की भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निरीक्षण : किसानों को उर्वरक आपूर्ति और गुणवत्ता नियंत्रण के दिए निर्देश, कलेक्टर किया निरीक्षण...
Fri, Jun 20, 2025
सूरजपुर.
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज विश्रामपुर स्थित डबल लॉक समिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर और निर्बाध रूप से उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि कृषि कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने उर्वरकों के गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नकली खाद की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा ऐसे प्रकरणों पर तत्काल और निरंतर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान श्री जयवर्धन ने समिति में भंडारित उर्वरकों तथा स्टॉक पंजीयन का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं सम्बंधित उपस्थित रहे।