: अ़रुरदा मे एक दिवसीय कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन...
Mon, Sep 25, 2023
राजनांदगांव. ग्राम अरुरदा (घुमका) में एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितम्बर को है शाम 5 बजे से शुभारंभ होने वाले कबडडी प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के 20 से 30 टीम की भाग लेने की संभावना है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडी जोश खरोश के साथ आयोजक किया जा रहा है, युवा गणेश उत्सव समिति के शुभम यदु, आशीष,पुकेश,यतेन्द्र वर्मा, मिनेश दुबे,रघुनन्दन वर्मा, संतोक वर्मा,राजेन्द्र ठाकुर,प्रेमलाल यदु,दिलेश्वर वर्मा,रविन्द्र वर्मा, गाँव की सरपंच श्रीमती सोना बाई सहित अन्य सहयोगी के द्वारा प्रतियोगिता की आयोजन की सभी तैयारिया पुर्ण कर लिया गया है, उरुरदा के खेल में मैदान मे होने वाले कबडडी प्रतियोगिता मैच के लिये आस पास के ग्रामीण बडी उत्सुकता के साथ मैच का इंतजार कर रहे है. तो वही इस प्रतियोगिता का मुख्य उददेश लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है युवाओ के लिये फिट रहना,योगा,व्यायाम,दौडना,खेलकूद करते रहना है. कबडडी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को श्रीमती टेमेंश्वरी यदु के द्वारा 3001 रुपये का तो वही द्वितीय पुरस्कार सफल कृषक पवन वर्मा की ओर से 2001 रुपये की,तृतीय पुरस्कार श्रीमती विनीता अरुण वर्मा सरपंच हदुवा की ओर से 1501 रुपये का, चतुर्थ पुरस्कार 1001 रुपये का करण वर्मा ओर से दिया जायेगा. इसके अलावा बेस्ट रेडर,बेस्ट कैचर,बेस्ट आलराउडंर का पुरस्कार भी आयोजन समिति देगी. आयोजको ने बताया कि आसपास के 30 से अधिक टीमे हिस्सा ले रही है तो वही शुभम यदु ने बताया कि कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन लोगो के बेहतर स्वास्थ के साथ आपस में मित्रता व जोडने का काम करता है साथ ही गांव में खुशी का माहौल बनाये रखता है. गौरतलब है कि कबडडी प्रतियोगिता भले ही शहरी क्षेत्र में नदारद हो गया है लेकिन आज भी ग्रामीण अंचलो में युवाओं के द्वारा कबडडी खेल का आयोजन बडे धुमधाम से किया जाता है तो वही खिलाडियो का मामना है कबडडी खेल एकमात्र ऐसा खेल है जो स्वस्थ जीवन जीने को प्रेरित करता है.
: प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की रायपुर में हुई बैठक...
Mon, Sep 25, 2023
रायपुर. पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन "प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स" की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक का आयोजन पंडरी स्थित होटल लैंडमार्क में प्रदेश समन्वयक सुधीर आजाद तम्बोली के द्वारा की गई। बैठक में संगठन की छत्तीसगढ़ इकाई के गठन सहित संगठन के प्रदेश में विस्तार देने के साथ ही पत्रकार हितो के संबंध में चर्चा की गई। उल्लेखनीय है की प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पत्रकार सुधीर आजाद तम्बोली को छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।इसी श्रंखला में रविवार शाम को रायपुर में पत्रकारों को आमंत्रित कर चर्चा पश्चात सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति पश्चात नवगठित छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी इकाई का मनोनयन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजित इस बैठक में क्रांतिकारी पत्रकार सर्वश्री अजीत शर्मा, अनुपम वर्मा, अमित अग्रवाल, सुदीप्तो चटर्जी, पुष्पेंद्र सिंह, निखिल भटनागर, अंशुमन रस्तोगी, सुधीर वर्मा प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।
: भारत का पहला पोषण उत्कृष्टता केंद्र एम्स रायपुर में...
Sat, Aug 19, 2023
० एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन टेली-मेंटरिंग के माध्यम से राज्य भर के कुपोषित बच्चों पर रखेंगे नज़र० कुपोषित बच्चों को मिलेगा उच्चश्रेणी उपचार का लाभ०उत्कृष्टता केंद्र यूनिसेफ़ द्वारा समर्थित होगा०
रायपुर. एम्स ने भारत में पहली बार रायपुर में पोषण पर एक गहन और व्यापक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना की है।ये पोषण उत्कृष्टता केंद्र राज्य के विभिन्न अस्पतालों से रेफर किए जाने वाले जटिल और गंभीर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए एक अत्याधुनिक कुपोषण रेफरल और उपचार केंद्र (SMART) होगा। इसका मुख्य उद्देष्य राज्य के हर जिले के कुपोषित बच्चों के इलाज, निरंतर देखभाल और विषयानुसार मदद करेगा। टेली-मेंटरिंग के माध्यम से एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन राज्य के एनआरसी में गंभीर रूप से कुपोषित (एसएएम) बच्चों के हालात को जांचेंगे। इसी तारतम्य में एक कदम आगे बढ़ते हुए, एम्स केंद्र घर पर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए समुदाय-आधारित एसएएम (सी-एसएएम) कार्यक्रम का भी समर्थन करेगा। इसके उचित क्रियान्वयन और प्रबंधन के लिए राज्य के सभी जिलों में जिला समन्वयकों को नियुक्त किया गया है। एम्स के इस विशेष केंद्र को यूनिसेफ, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समर्थन में संचालित होगा। केंद्र का उद्घाटन करते हुए एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह ने किशोर स्वास्थ्य पर पोषण को लेकर और ज्यादा ध्यान देने और एनीमिया और कुपोषण को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पोषण केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर,जॉब जकारिया ,यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख ने कहा कि, पोषण पर उत्कृष्टता केंद्र शिशु और छोटे बच्चे के आहार (आईवाईसीएफ) प्रथाओं, एनीमिया मुक्त भारत और अन्य पोषण हस्तक्षेपों के घटकों के साथ एक अनूठा मॉडल है। इसके साथ है ये केंद्र, संस्थागत और समुदाय-आधारित एसएएम प्रबंधन,राज्य में स्तनपान प्रथाओं को भी बढ़ावा देगा जिससे बच्चों में कुपोषण, मृत्यु और बीमारियों में कमी आएगी। इन्ही प्रयासों और IYCF प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक कौशल प्रयोगशाला के साथ एक समर्पित केंद्र स्थापित किया गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से डी.एस. मरावी महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉ शैलेन्द्र अग्रवाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , डॉ अपर्णा देशपांडे यूनिसेफ पोषण विशेषज्ञ एवं डॉ. महेंद्र प्रजापति यूनिसेफ पोषण अधिकारी, और एम्स में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनिल के गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।