ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में लागू हुई आचार संहिता.... छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान....

प्रवेश गोयल दिल्ली- राजस्थान,तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। 5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने किया हैं द्य 7 दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव होंगेद्य 28 नवंबर को मध्य प्रदेश और मिजोरम विधानसभा चुनाव होंगे। नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ में राज्य विधानसभा चुनाव दो चरणो मे मतदान होंगे, प्रथम चरण 12 नवम्बर ऒर 20 नवंबर को दुसरे चरण के लिए होगा मतदान। 11 दिसंबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गणना करना।. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ आज से ही इन पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. छत्तीसगढ़ पहला चरणः छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. 23 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है जबकि स्क्रूटनी 24 अक्टूबर को की जाएगी. जबकि 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण में 18 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 26 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. 2 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. जबकि 5 नवंबक तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश, मिजोरम मध्यप्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा. यहां 230 विधानसभा सीट हैं, जिनके नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा. मिजोरम में भी मध्य प्रदेश के साथ ही मतदान कराया जाएगा. राजस्थान-तेलंगाना राजस्थान में 12 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी. जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी. नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी. इन दोनों राज्यों में 7 दिसंबर को मतदान होगा। इन सभी पांच राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना होगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें