ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: *चुनावी तड़का* दिल के अरमान आंसुओं में बह गये...

Admin

Sat, Oct 27, 2018

राजेश सोनी 

0- खुदा मिला न बिसाल ए सनम, इधर के रहे न उधर के रहे हम....

सूरजपुर - भटगाँव विधान सभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के लिये विजय श्री प्राप्त करना आसान नहीं है. इस विधानसभा से भाजपा ने पॆराशुट प्रत्याशी उतारकर पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का ख्वाब देखने वाले कई दावेदारों की हसरत महज ख्वाब बनकर ही रह गये. अगर दावेदारों की बात करें तो भटगाँव विधानसभा के चुनावी मैदान में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला. राजनीति के मैदान से सबसे पहले जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता को भाजपा के दावेदारों ने ही उनके दावेदारी को लिस्ट से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनके साथ सुभाष राजवाड़े भी बड़े रोमांचक तरीके से हिट विकेट आउट होकर बड़े आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले की कहावत को चरितार्थ कर दिया. और उन्हें भी चुनावी मैच से बाहर कर दिया. वहीं पिछले चुनाव में मजबुत दावेदारी कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल इस बार पुरे दमखम से सक्रिय होकर अपनी जमीनी पकड़ को बनाये रखा पर यह तो राजनीति है यारों यहां कौन अपना होता है... इनके अपने ही भटगाँव विधानसभा से रन आउट कर उम्मीदवारी से बाहर का रास्ता दिखाया. ये कैसे कब हुआ किसी से अपना दुख बता नही सकते बस दिल के अरमान आखिर दिल मे ही रह गये...!

आखिर सियासत है दोस्तों, यहां कोई किसी का नहीं होता... अपने ही अपनों का कत्ल कर देते हैं, किसी को पता नही चलता......!

*नाराज दावेदारों ने खरीदा नामांकन* भटगांव विधानसभा सीट से स्थानीय प्रत्याशी की मांग में बड़े नेताओं के सुर में सुर मिलाने वाले भाजपा खेमे के दो दावेदारों ने तो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र भी क्रय कर लिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के परिवारिक सदस्य उपेंद्र कुमार गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य किरण केराम ने नामांकन पत्र क्रय कर  भाजपा खेमे को मुसीबत में डाल दिया है ये दोनों भाजपा प्रत्याशी की मुसीबत बढाने के साथ ही टिकट वितरण करने वाले उच्च पदस्थ पदाधिकारियों को आंखें दिखाने में भी पीछे नहीं रहे। *कुछ तो गुल खिलाएगी जनता की खामोशी* खैर जनता है सबकुछ देख रही है साथ ही मजा भी ले रही है फिलहाल गजब का घमासान भटगांव विधानसभा चुनाव मे देखने को मिलेगा खास कर भाजपा मे, अभी तो तुफान आने से पहले गहरी खामोशी छाई हुई है यह खामोशी आने वाले चुनाव मे गजब का गुल खिलायेगी, चुनावी मैदान मे कमल खिल पायेगा या नही... पर कई सुरमाओ के अरमानो का कब्रगाह जरुर बना है! भटगांव के बाद प्रेमनगर में भी प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने के बाद विस्फोट का अनुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें