ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

माता रानी को प्रणाम, दानपेटी को सलाम : मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

Subhas Gupta

Sun, Oct 18, 2026

सूरजपुर में चोरों का 'वीआईपी' दर्शन: माता के दरबार से नकदी भी पार और बैठने के लिए कुर्सियां भी ले उड़े

पहरेदार सोते रहे और चोर 'प्रसाद' समझकर पूरा खजाना ही समेट ले गए

सूरजपुर। शहर के मुख्य मार्ग पर जब पूरा प्रशासनिक अमला नवरात्रि के उल्लास और कानून-व्यवस्था के दावों में लीन था, तब अज्ञात चोरों ने भक्ति और पहरेदारी दोनों का इम्तिहान ले लिया। जिला मुख्यालय के नवापारा स्थित मां भवानी दुर्गा पंडाल से बीती रात शातिर चोरों ने बड़ी सफाई से दानपेटी पर हाथ साफ कर दिया। आस्था के इस केंद्र से चोर सिर्फ माता का 'खजाना' ही नहीं समेटे, बल्कि जाते-जाते पंडाल से कुर्सियां तक उठा ले गए—शायद आराम से बैठकर नोट गिनने की गरज से।

​सिक्के छोड़ नोट बटोरे, नींद में मुस्तैद रहे पहरेदार

मां भवानी दुर्गा समिति के प्रमुख संतोष सोनी के अनुसार पंडाल की हिफाजत के लिए रात में दो लोग बकायदा मौजूद थे, लेकिन चोरों की 'कार्यकुशलता' के आगे उनकी मुस्तैदी धरी की धरी रह गई। पहरेदारों की नींद में खलल डाले बिना चोर भारी-भरकम दानपेटी उठाकर कुछ दूरी तक ले गए। वहां इत्मीनान से पेटी तोड़ी गई, भक्तों की गाढ़ी कमाई से चढ़ाए गए हजारों रुपये के नोट समेटे गए और चिल्हर (सिक्के) वहीं छोड़ दिए गए।

​कानून-व्यवस्था को चोरों की खुली चुनौती

नगर के हृदय स्थल और मुख्य मार्ग पर घटी यह वारदात सूरजपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था और मुस्तैदी पर करारा तमाचा है। जहां आम दिनों में परिंदा भी पर नहीं मार सकने के दावे किए जाते हैं, वहां से पूरी दानपेटी और कुर्सियां गायब हो जाना यह साबित करने के लिए काफी है कि शहर में चोरों का नेटवर्क पुलिस की सतर्कता से कहीं ज्यादा मुस्तैद है। समिति ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस अब लकीर पीटने और जांच की औपचारिकता में जुटी है, वहीं शहरवासियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब मुख्य चौराहे पर खुद मां भवानी का दरबार चोरों से सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों के घरों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें