: नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला...
Tue, Jan 14, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे किया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, नगरपालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्षअजय गोयल, रामकृपाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह,अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला महामंत्री राजेश महलवाला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर द्वारा नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अलग अलग समितियों का गठन किया गया है।वरिष्ठ नेताओं को जनपद पंचायत व जिला पंचायत की जवाबदारी दी गई है। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे डबल इंजन की सरकार चल रही है। अब पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का समय आ गया है। जब ग्राम पंचायत व जनपद- जिला पंचायत में भाजपा कार्यकर्ता बैठेंगे तभी सही मायने विकास को धरातल पर उतारा जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जवाबदारी सौपी है आप सभी के सहयोग से सभी जवाबदारी को ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। भाजपा कार्यकर्ताओ की बदौलत प्रदेश व केन्द्र की सरकार बनी है अब हमे पंचायत व नगरीय निकाय मे अपने कार्यकर्ताओं को बैठाना है।विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि जिले मे भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत जिले के सभी विधानसभा सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी अब कार्यकर्ताओं का चुनाव आ गया है ऐसे सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर चुनाव लड़े। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। नगर पालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी ने कहा कि पिछले चुनाव में सूरजपुर नगरपालिका के चुनाव परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं रहे थे। जिले मे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बड़ी टीम है इनके अनुभवों का लाभ निकाय चुनाव मे मिलेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मंडल स्तरीय समन्वय समिति जिला पंचायत जनपद पंचायत के सदस्यों के चुनाव के लिए आम सहमति बनाएं। नगरीय निकाय मे पार्षद व अध्यक्षो के लिए योग्य व जीतने वाले उम्मीदवार का पैनल जिला व संभागीय चयन समिति के पास भेजे। भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया।
: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती...
Sun, Jan 12, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख पतीराम तोमर के द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चलचित्र पर पुष्प फूल अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में श्री तोमर के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी के बारे में, युवा शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । युवा सप्ताह के अंतर्गत 11 जनवरी को चालित थाना,थाना भटगांव के द्वारा सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय, नशा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें थाना प्रभारी जे एस कंवर,सरफराज फिरदौस उप निरीक्षक, रजनी सिंह महिला प्रधान आरक्षक, राधेश्याम साहू, दिनेश ठाकुर रामचंद्र उपस्थित रहे। सरफराज फिरदौसी ने सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नशा संबंधित और साइबर सेल मोबाइल से होने वाली अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । स्वास्थ्य टीम के द्वारा नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) कंट्रोल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ.योगेश खरे डॉ.नेहा पैकरा,एम एल टी विनोद सोनवानी उपस्थित रहे, स्वास्थ्य टीम के द्वारा नशा मुक्ति पर निबंध, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता सीनियर जूनियर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सिल्वर और कास्य मेडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्रों निबंध पर सीनियर ग्रुप मनीष रजक प्रथम,देवेंद्र कुमार द्वितीय,प्रमोद कुमार तृतीय रहे, जूनियर ग्रुप में लता चौधरी रिचा राजवाड़े तृतीय, श्रेया सकतेल तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से मनीष रजक एवं ग्रुप प्रथम, सेकंड नूरी फातिमा ग्रुप और थर्ड ग्रुप में समीक्षा दुबे ग्रुप को स्थान प्राप्त हुआ। पुलिस टीम के द्वारा बताए गए सभी जानकारी को छात्रों ने ध्यानपूर्वक सुना और नशा नहीं करने का निश्चय लिया यातायात के नियम का पालन करेंगे ऐसा विश्वास दिलाया। संस्था से मोहन कुमार सिंह वरिष्ठ व्याख्याता, एसएल गुप्ता प्रधान पाठक, श्रीमती इंदुमती सोनवानी, के जी डी पांडे,राजकुमारी मेहता, संजू गुप्ता, प्रियंका गुप्ता,बिना सिंह पोरते, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और पूरा स्टाफ,कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक एसएल गुप्ता के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
: लाखो रूपये के गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…
Sun, Jan 12, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जयनगर पुलिस ने 8 किलो 30 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर गुमगरा से हर्राटिकरा होते हुए विश्रामपुर की ओर जाने वाले है। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम कोरया में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हरिशंकर पांडेय 32 वर्ष व देवकुमार साहू 44 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गुमगरा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को पकड़ा गया जिनके पास से 8 किलो 30 ग्राम गांजा जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एएसआई विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्दर एक्का, आरक्षक विकास मिश्रा, सोनू सिंह, सैनिक दीपक मूर्ति व नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।