ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: नगरीय निकाय चुनाव...लोगो के चरण वंदन लगे वार्ड के दावेदार...

Admin

Tue, Jan 14, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले के नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद जहाँ अध्यक्ष पद के दावेदारी के लिए अनेक महिला नेत्रियों के नाम सामने आने लगे है वहीं वार्डो में भी वार्ड पार्षद के लिए न केवल नामो की चर्चा आम है, बल्कि लोगो के चरण वंदन कर अच्छे खासे पूछ परख की जा रही है| नगरपालिका परिषद सूरजपुर के 18 वार्डों में अभी से जोर अजमाइश में दावेदार लग गए है| पांच वार्ड सामान्य है तो वहीं पांच वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित है। सबसे ज्यादा घमासान सामान्य वार्डो में होने के आसार है जहाँ उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी निगाह में रहेगी।ऐसे में कई दिग्गज दो दो हाथ करने के मूड में है तो कुछ ऐसे भी पार्षद है जो बीते कार्यकाल के अनुभव को ध्यान में रख इस सियासत से तौबा करने की सोंच रहे है। वार्डो में जिन दावेदारो के नाम सामने आ रहे है उनमें वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती ललिता सिंह, श्रीमती राजमनी सिंह, वार्ड क्रमांक दो से बजरंग राजवाड़े वार्ड क्रमांक तीन से चन्चलेश श्रीवास्तव,वीरेंद्र बंसल,नीलाम्बर शर्मा, मुकेश गर्ग,चार से विनोद साहू,भोला साहू, प्यारे साहू ,गिरधारी साहू,पांच से अजय अग्रवाल(अज्जू) , छोटू मुकेश साहू,संदीप जायसवाल,नोशद अहमद,दिलशाद अहमद, वार्ड क 6 से ओमकार पांडेय, संजय डोसी,शैलेश अग्रवाल(शैलू) , शंकर जिन्दिया, संजय केजरीवाल, शीलू जैन, सुशील साहू, देव गुप्ता,सात से गेबिनाथ साहू,श्रीमती सरोज साहू , नितेश सोनी, राजेश गुप्ता, प्रेमशंकर सोनी, आठ से अनवर खान,पुनीत गुप्ता, सतीश गर्ग , अशरफ इराकी, पंकज गर्ग, महेंद्र साहू, लक्ष्मण कसेरा,राजपाल कसेरा 9 से श्रीमती कौशल्या सिंह, धनसाय सिंह,दस से श्रीमती किरण खेस ,ग्यारह से श्रीमती कंचन सोनी,रिंकी सोनी,12 से मंजुलता गोयल, श्रीमती ललिता तिवारी, 13 से श्रीमती अंजली देवांगन,राजेश साहू 14 से पुष्पलता साहू,15 से श्रीमती सुनीता देवांगन, मनोज साहू 16 से राजेश महलवाला, प्रमोद तायल(बिशन),नीरज अग्रवाल 17 से श्रीमती मेनका साहू, श्रीमती संजू सोनी, श्रीमती वर्षा साहू,18 से ललन सोनवानी, विक्की सोनवानी आदि प्रमुख है।वार्डो में पार्षदों की दावेदारी के कारण इन दिनों आम लोगो की अच्छी खासी पूछ परख होने लगी है।कुछ वार्डो में तो बकरा, मुर्गा के दाम भी बढ़ने लगे है।ये अभी शुरुआती रुझान है आने वाले दिनों में वार्डो से और कई अजब गजब नजारे देखने को मिल सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें