: मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Wed, Jul 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शा. क. उ. मा. विद्यालय विश्रामपुर में किया गया जहां महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, बाल विवाह से समाज को होने वाले हानियां, नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्मों, दुर्व्यवहार से बचाने, लोगों की सोच एवं मानसिकता में बदलाव लाने हेतु बच्चो की सोच सकारात्मक हो, बेटी का समाज में हर व्यक्ति सम्मान करें, गर्भ में पल रहे बेटी की हत्या ना किया जाए आदि के सम्बंध में जानकारी साझा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि समाज में व्याप्त इन बुराइयों को दूर करने के लिए शिक्षा ही मुख्य स्रोत है जिनके माध्यम से समाज को जागरूक किया जा सकता है। इससे समाज एवं देश में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों में सुधार हो सकेगा, इसके अलावा कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन अधीनयम 2013 के बारे में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत सभी संस्थानो कारखानो फर्मों एवं कार्यालयो जो शासकीय या गैर शासकीय हो सकते हैं सभी में जहां 10 से अधिक लोग काम करते हैं एक आंतरिक शिकायत समिति गठित करना अनिवार्य है समिति गठित नही करने पर नियोक्ता/मालिक को पच्चास हजार रूपए का जुर्माना किया जा सकता है इसके अतिरिक्त जहां 10 से कम लोग कार्य करते हैं तथा उस उद्योग, फर्म, कारखाना, सगठन या संस्था चाहे शासकीय हो या गैरशासकीय वहा किसी महिला के साथ लैंगिक उत्पीडन होने पर जिला स्तर पर गठित स्थानीय शिकायत समिति में शिकायत की जा सकती है इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान इन्द्र कुमारी तिवारी एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर से सबनम बानो केस वर्कर सहित 140 शिक्षक प्रतिभागी उपस्थित रहे।
: वायुसेना भर्ती के लिए सेमिनार का आयोजन...
Wed, Jul 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
भारतीय सैन्यबलों में (अग्निवीर वायुसेना) भर्ती के संबंध में पंजीयन एवं अन्य जानकारी के संबंध में भोपाल से आ रहे वायु सेना के अधिकारी के द्वारा सेमिनार दिनांक 01 अगस्त 2024 को अग्रणी महाविद्यालय रेवतीरमण मिश्र सूरजपुर छ०ग० में आयोजन किया गया है। सेमिनार में विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु सेना भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय किया जायेगा। उक्त सेमिनार में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकेगे।
: ‘‘मिशन वात्सल्य के तहत बाल अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक‘‘
Thu, Jul 25, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले में सड़क एवं सड़क जैसी परिस्थितियों में निवासरत बच्चों एवं मादक पदार्थाे का सेवन करने वाले बच्चों की पहचान हेतु सर्वेक्षण, रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु विशेष सघन अभियान दिनांक 15 जुलाई से 14 अगस्त तक कार्ययोजनानुसार संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत छ0ग0शासन की बाल सक्षम नीति अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य के तहत जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों के शासकीय महाविद्यालय में बालक एवं बालिकाओं को बाल अधिकार एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर.के.साहू द्वारा किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा बाल अधिकार एवं संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम 2015, दत्तक ग्रहण, बाल सक्षम नीति, बाल विवाह रोकथाम, एक युद्ध नशे के विरूद्ध, नशा मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओ के शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने, साथ ही बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बाल विकास के विभिन्न योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, नोनो सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अवगत कराया गया। बच्चों के अधिकार एवं शोषण के संबंध में उन्हें चाइल्ड टोल फ्री नंबर से अवगत कराते हुए, इस पर बच्चों से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे बाल श्रम, बाल भिक्षावित, बाल विवाह की सूचना प्रदान करने एवं इससे होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। साथ ही बालिकाओं को, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, पॉक्सो एक्ट के तहत जानकारी प्रदान की गई । जागरूकता कार्यक्रम जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालय में भी किया जावेगा। इस कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही छात्र/छात्राओं को श्रम विभाग में अपने परिजनों एवं जानकार व्यक्ति जो कि श्रमिक है उनका श्रम पंजीकरण कराने हेतु जानकारी भी दिया गया। पंजीकृत श्रमिक के बच्चों को स्कूल, कॉलेज में मिलने वाले छात्रवृत्ति की जानकारी भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का परिचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता जैनेन्द्र दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से पवन धीवर, चाईल्ड लाईन सूरजपुर से कार्तिक मजूमदार, रमेश साहू एवं महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।