ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: फुटकर व्यापारी की दुकान से 140 क्विंटल अवैध धान जप्त...

Admin

Sat, Nov 23, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. समर्थन मूल्य पर कोचियों, बिचौलियों का समितियों में खपाए जाने की आशंका को देखते हुए, कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देश पर जिले में बड़े पैमाने पर छापेमार की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की सयुंक्त टीम लगातार संदिग्ध स्थल व व्यापारियों के गोदामों की जांच कर रही है। अवैध धान भंडारण को लेकर  लटोरी के फुटकर व्यापारी मुन्शीपाल सिंह की दुकान पर आज राजस्व टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां उन्हें 140 क्विंटल (350 बोरी) अवैध भंडारित धान  की प्राप्ति हुई। जिस पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जब्ती  की करवाई के समय सूरजपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, नायब तहसीलदार लटोरी शैलेंद्र दिवाकर और मंडी सचिव रामधनी भगत स्थल पर उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें