: गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार...
Wed, Dec 27, 2023
सूरजपुर. ओड़गी विकास खंड के चांदनी बिहारपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुली में आपसी विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरा मामला 20 दिसम्बर की है महुली निवासी कमलेश साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी की लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था, दोनों के मध्य आपसी घरेलू बातों को लेकर बीच-बीच में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। उस दिन अपनी पत्नी को डण्डा से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया है। सुचना पर पुलिस ने धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था. इसी बीच मुखबीर की सूचना पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर मकरोहर जंगल में दबिश देकर आरोपी कमलेश साकेत पिता गौतम साकेत23 वर्ष ग्राम महुली, थाना चांदनी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की फर्जी वेबसाइट व पोर्टल से रहे सावधान...
Wed, Dec 27, 2023
सूरजपुर.
जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य केन्द्रीय पोर्टल
https://crsorgi.gov.in
में 25 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है, जिसका संचालन एवं रख-रखाव गृह मंत्रालय, भारत सरकार के रजिस्ट्रॉर जनरल के कार्यालय द्वारा किया जाता है। वर्तमान में यह पाया गया है कि इस यू.आर.एल के समान दिखने वाले कुछ फर्जी पोर्टल वेबसाईट द्वारा समान्तर रूप से जन्म एवं मृत्यु पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उचित जानकारी के अभाव में आम जनता द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में इन फर्जी वेबसाइट का प्रयोग किया जा रहा है। ये वेबसाइट फिशिंग में भी सक्रिय है जहां वे पासवर्ड, लॉगइन एवं संवेदनशील जानकारियों को चुराते है तथा इनका प्रयोग गलत उददृश्यों के लिये करते हैं। ऐसा कोई प्रकरण जिसमें फर्जी वेबसाईट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी हो रहा हो, संज्ञान में आता है तो संबंधित रजिस्ट्रार (जन्म - मृत्यु) उक्त वेब पोर्टल/साईट के प्रति आईटी एक्ट 2000 के अनुसार कार्यवाही करते हुए जिला रजिस्ट्रार (जन्म -मृत्यु) कार्यालय को अवगत कराना है।
: समीक्षा बैठक में आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लाए तेजी...
Wed, Dec 27, 2023
सूरजपुर.
नवगठित सरकार की सबसे प्राथमिकता के कार्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शामिल है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी जनपदों के समीक्षा बैठक के माध्यम से प्रगति एवं अन्य आवश्यक निर्देश देने के क्रम में ओड़गी जनपद पंचायत के पश्चात जनपद पंचायत प्रतापपुर की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम द्वारा किया गया। जनपद पंचायत प्रतापपुर में वित्त वर्ष 2016-23 तक के मात्र 146 आवास पूर्णता हेतु लंबित है। जिसमे से 22 आवास छत स्तर पर, 33 आवास प्लिंथ स्तर पर तथा 81 आवास अप्रारंभ है। उक्त 146 आवास के संबंधित सचिवों एवं रोजगार सहायकों से एक एक आवास का हितग्राही वार समीक्षा किया गया। सभी को 26 जनवरी से पहले समस्त 146 आवासों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही आगामी आने वाले लक्ष्य जिसमे शामिल है स्थाई प्रतीक्षा सूची के सभी पात्र परिवार, आवास प्लस के पात्र परिवार एवं आवासहीन परिवार के समस्त दस्तावेज अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकार जनपद पंचायत प्रतापपुर में लगभग कुल मिलाकर 5500 नए आवासों की स्वीकृति मिलने की संभावना है अतएव इसके परिपालन में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सभी निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिसमे सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, नाडेप टैंक, सोख्ता गड्ढा प्रमुख है। साथ ही योजना में ओडीएफ प्लस कैटेगरी में अभी भी शामिल नहीं हुए ग्राम पंचायत को अविलंब इनके जियो टैग करके ओडीएफ प्लस में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सभी पूर्ण कार्यों का सीसी एक सप्ताह में जिला कार्यालय में जमा करने कहा गया ताकि इनका तत्काल भुगतान किया जा सके। बैठक में आवास योजना के जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार, एसडीओ आरईएस, पीओ नरेगा, टीए मनरेगा समस्त, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।