: ऊर्जा संरक्षण सप्ताह पर शपथ...
Tue, Dec 19, 2023
सूरजपुर.
14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के संबंध में जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आज अधिकारियों के बीच ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं और सौर ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर भी चर्चा की गई और ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली गई।
: दो दिन में 115203 लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में दर्ज कराई उपस्थिति...
Tue, Dec 19, 2023
सूरजपुर
. विकसित भारत संकल्प यात्रा तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर तक की स्थिति में 1 लाख 15 हजार 203 लोगों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अपनी दर्ज करायी गई। जिसमें 62 हजार 298 महिलायें और 52 हजार 372 पुरूष शामिल हुये। आने वाले समय में 02 पाली में प्रति दिवस 10 शिविर का आयोजन लगातार होना है। इन शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना से जुड़ने के लिए लोग पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार व मुनादि का कार्य कराया जा रहा है।
केदारपुर के सरपंच सम्मानित
...
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जनपद पंचायत-प्रेमनगर ग्राम पंचायत केदारपुर के सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयास एवं योगदान हेतु मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिंगारों बाई एवं उपाध्यक्ष तुलसी यादव के द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी...
जनपद पंचायत-भैयाथान के ग्राम पंचायत-पलमा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत नरकालों निवासी फुलचंद एवं पलमा निवासी राजेन्द्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय का लाभ मिलने एवं प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त होने पर प्रशन्नता व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चंद्रमेढ़ा में आयोजित शिविर में पहाड़ अमोरनी निवासी चंदन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त व्यक्तिगत शौचालय का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया, अब उनके परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग करते है। जिससे उन्हें बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिला है। उन्होने वहा उपस्थित ग्रामीणों से भी आग्रह किया की सभी ग्रामीण अपने घर में बने शौचालयों का उपयोग करें एवं ग्राम को स्वच्छ एवं बीमारी मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।
: नशे के सौदागरो से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद...
Mon, Dec 18, 2023
सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने दो नशे के सौदागरो से भारी मात्रा में नशीली दवाओं का सप्लाई करते पकड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के रहने वाले सत्यम और कृष्णा नशीली दवाइयों के साथ अम्बिकापुर से चरचा जा रहे थे इसी बीच सूरजपुर नगर सीमा के पास इनका स्कूटी का एक्सीडेन्ट हो गया जिससे दोनों जख्मी हो गए. मौके पर पहुचेपहुची 108 की टीम ने दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुचे और इनके बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां इंजेक्शन मिला और इसकी सुचना पुलिस सहायता केंद्र को देने पर पहुची पुलिस नशीली दवाइयों की बैग को बरामद कर जांच पड़ताल में लगी हुई है. फिलहाल नशे दोनो सौदागरों को पुलिस अपनी पड़ताल में रखी हुई है जिसमे से एक की हालात कुछ ज्यादा ही ख़राब है. सप्लायरो के अक साथी ने बताया कि वे किसी दीपक के लिए काम करते है और उसी के कहने से अंबिकापुर से बैग लेकर आ रहे थे.