: 2 दिसंबर को मतगणना स्थल पर होगी मॉक ड्रिल
Fri, Dec 1, 2023
सूरजपुर.
मतगणना 3 दिसंबर के लिये प्रशासन अमला तैयार है। आज मतगणना प्रशिक्षण के दोनो चरण का समापन के बाद 2 दिसंबर को वास्तविक परिदृश्य से मतगणना ड्यूटी में लगाए गये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अवगत हो सके इसके लिए मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में मॉक ड्रिल रखी गई है। जिससे मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व ही अभ्यस्त होकर मतगणना के दिन के लिए तैयार रहेगें। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर वाहनों के पार्किंग का व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना स्थल से संबंधित अन्य मूलभूत व्यवस्था किये गए हैं।
: जिले में 3688 डाक मतपत्र डाले गए...
Fri, Dec 1, 2023
सूरजपुर.
जिले में विधानसभा वार कुल 3688 डाक मतपत्र प्राप्त हुए जिसमें विधानसभा प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में क्रमशः 1134, 1034 और 1281 अर्थात् कुल 3449 डाक मतपत्र निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सुविधा केंद्र में अंतिम मतपत्र के रूप में प्राप्त किया गया। 80 प्लस आयुवर्ग एवं दिव्यांगजनों का विधानसभावार प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में क्रमशः 17, 20 और 100 अर्थात् कुल 137 डाक मतपत्र उनके घर जाकर प्राप्त किया गया। अनिवार्य सेवा (अनुपस्थित श्रेणी) में विधानसभा प्रतापपुर से 32 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। इसी क्रम में सेवा मतदाता के अंतर्गत विधानसभा वार प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर में क्रमशः 21, 22 और 27 अर्थात कुल 70 डाक मतपत्र डाक विभाग से प्राप्त हुए।
: मतगणना कार्य में नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण...
Tue, Nov 28, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशन में दिनांक 27 नवंबर 2023 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतगणना के संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य ने मतगणना के उपरांत ई.व्ही.एम मशीन एवं निर्वाचन पेपर के सीलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। मतगणना के संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रेमनगर (04) रिटर्निंग ऑफिसर रवि सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री वर्षा बंसल व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को प्रशिक्षण
....
मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों का जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रांग रूम के प्रभारी व लाईनमेन को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य ने बताया गया कि मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में दिनांक 03 दिसंबर 2023 को आयोग द्वारा नियत समय प्रातः 08ः00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।