: भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी लांच...
Sat, Nov 4, 2023
सूरजपुर. सरगुजा संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने आज सूरजपुर जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया की केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मोदी की गारंटी 2023 लॉन्च करते हुए बड़े राजनीतिक धमाके किए हैं । भाजपा का संकल्प पत्र विश्वास का प्रतीक है क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने इस संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की हैं, वह पूरी ईमानदारी के साथ लागू की जाएंगी। समय सीमा में लागू की जाएंगी और पूरी तरह लागू की जाएंगी। मोदी की गारंटी में किसानों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए है, उन्होंने जारी करते हुए विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धिशाली राज्य बनाने में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य की कीमत बोनस सहित एकमुश्त मिलेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का बकाया बोनस 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इसी वर्ष राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये मिलेगा। यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होंगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 50 फीसदी सब्सिडी के साथ युवाओं को उद्यम के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। भाजपा संकल्प पत्र में शामिल प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं.
कृषक उन्नति योजना
...
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रुपये में की जाएगी। एकमुश्त भुगतान होगा। पंचायत भवन में बैंकों के नगदी आहरण काउंटर खुलेंगे। धान खरीदी से पहले ही बारदाने उपलब्ध होंगे।
*राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर बकाया बोनस*
वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का बकाया बोनस ₹300 प्रति क्विंटल की दर से इसी वर्ष राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को एक मुश्त प्रदेश के सभी किसानों को दिया जाएगा।
महतारी वंदन योजना*
प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
सरकारी पदो पर भर्ती
... छत्तीसगढ़ के 1 लाख रिक्त शासकीय पदो पर समयबध्द एवं पारदर्शी रूप से भर्ती सुनिश्चित की जाएगी।
आवास
...
प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल अभियान के तहत कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने धनराशि का आबंटन होगा और दो सालों के अंदर छत्तीसगढ़ के हर घर में पीने का शुध्द पानी उपलब्ध होगा।
तेन्दूपत्ता...
प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए प्रतिमानक बोरा दिया जाएगा। संग्राहकों को 4500 रुपए तक बोनस देंगे और चरणपादुका एवं अन्य सुविधाएं फिर शुरू की जाएगी।
मजदूर कल्याण...
दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आयुष्मान भारत-स्वस्थ छत्तीसगढ़
...
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वार्षिक सीमा को दुगुना करके प्रति परिवार 5 लाख से 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा देंगे और राज्य में 500 नए जन औषधि केन्द्र स्थापित कर सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराएंगे।
पीएससी
...
यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ होंगी और राज्य में हुए पीएससी घोटाले की जांच कराई जाएगी।
उद्यम क्रांति
...
छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
स्टेट कैपिटल रीजन..
. दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना कर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समन्वित एवं संतुलित विकास करेंगे।
इनोवेशन हब....
नया रायपुर को सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाकर राज्य में 6 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएंगे।
रानी दुर्गावती योजना...
रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत कर बीपीएल वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
500 में सिलेंडर...
गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
*
विद्यार्थियों को ट्रेवल अलॉवंस
..कॉलेज आने जाने के लिए विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये मासिक अलॉवंस प्रदान करेंगे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग
..
भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठित करेगी। भ्रष्टाचार शिकायत निवारण व निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल बनाएंगे। प्रत्यक्ष कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सेल का गठन होगा।
सिम्स और सीआईटी
...
छत्तीसगढ़ के हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) और हर लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) का निर्माण होगा।
इंवेस्ट छत्तीसगढ़....
इंवेस्ट इंडिया की तर्ज पर इंवेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करेंगे और वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन कर देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आकर्षित करेंगे।
डेढ़ लाख बेरोजगारों को भर्ती...
सरकार तुहर दुवार योजना के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डेढ़ लाख बेरोजगारों की भर्ती कर प्रभावी घर पहुंच सार्वजनिक सेवा प्रदान की जाएगी।
*शक्तिपीठ*
एक हजार किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों को उत्तराखंड की चार धाम परियोजना की तर्ज पर विकसित करने और जोड़ने का काम करेंगे।
*रामलला के दर्शन* छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्मित हो चुका है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। छत्तीसगढ़ के वासियों को रामलला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने मोदी की गारंटी 2023 को छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा है कि रोड मैप तैयार हो गया है छत्तीसगढ़ अब इस पर चलेगा भाजपा की सरकार आने वाली है और पांच साल से अवरूध्द विकास फिर से आगे बढ़ने वाला है। उन्होंने ने बताया कि सरगुजा सभाग क्षेत्र के विकास के लिए अलग से 56 घोषणा की गई है. आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, जिलाअध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, रांची सांसद एवं जिला प्रभारी संजय सेठ, चतरा सांसद सुनील सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला चुनाव सयोजक भीमसेन अग्रवाल, अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली मनोहर सोनी, प्रेमनगर चुनाव संचालक एवं जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला सहमीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल उपस्थित रहे।
: बहिष्कार वाले गांव में मतदान जागरूकता कार्यक्रम...
Sat, Nov 4, 2023
सूरजपुर
. दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत घुईडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई, पिछले निर्वाचन में यहां वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी। यहां का वोट प्रतिशत शून्य था। ग्राम घुईडीह के आश्रित गांव बांकी वह बेलामी में भी आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।
: बैलेट यूनिट मशीनों का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन...
Sat, Nov 4, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव में कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव लड़ने के कारण प्रति मतदान केन्द्र 01 अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं रिजर्व 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट कुल 367 बैलेट यूनिट की आवश्यकता है, जिस कारण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव हेतु बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को दिया गया। बैलेट यूनिट मशीनों का अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।
उपस्थित अभ्यर्थी 05-भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा ईव्हीएम सॉफ्टवेयर में बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के मल्टीपल राउण्ड किये गये और कई राउंड किये गये और अंतिम राउंड को फाइनलाइज किया गया। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार कुल 367 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराकर उनके कस्टडी में दिया गया।
सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में रखे बैलेट यूनिट मशीनों को परिसर सूरजपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोलने एवं वेयर हाउस में रखने के निर्देश दिये गये। बैलेट यूनिट मशीन को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार पृथक्करण का संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा ईव्हीएम 2.0 एप्प के माध्यम से तथा भौतिक रूप से रिसीविंग की कार्यवाही करने, मशीनों के परिवहन व मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने की सूचना देते हुए उन्हें उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया।