ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: चोरी की स्कूटी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार...बेचने की फिराक में पकड़ाए...

Admin

Tue, Dec 19, 2023

सूरजपुर. भटगांव पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है बेचने की फिराक में थे तभी पकड़ाए. दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की 2 व्यक्ति चोरी की एक्टीवा स्कूटी लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम अधिना में घेराबंदी कर स्कूटी वाहन सहित 2 व्यक्ति अरशद अंसारी पिता मो. खुर्रम 20 वर्ष निवासी सदर रोड़ अम्बिकापुर व शमीर खान पिता मोहम्मद नसीम 20 वर्ष निवासी नवागढ़ अम्बिकापुर को पकड़ा। दोनों से स्कूटी वाहन के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि दिनांक 17.12.23 को खरसिया रोड़ अम्बिकापुर बसंत टाकिट के पास एक दुकान के सामने से खड़ी स्कूटी चोरी कर गाड़ी का नंबर सीजी 15 सीएक्स 5118 को खुरचकर नंबर मिटा दिए। मामले पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर स्कूटी वाहन कीमत 50 हजार रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें