: वोट प्रतिशत बढ़ाने किया गया जागरूक...
Wed, Oct 25, 2023
सूरजपुर.
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत इन्दरपुर व रामपुर उर्फ भावनगर में किया गया। इन्दरपुर के सरईपारा के दुर्गा पण्डाल में एवं रामपुर के रामगढ़ के बाजार में मतदान शत-प्रतिशत करने की अपील की गई। उन्ह आगामी चुनाव में बिना भय व लालच के पोलिंग बूथ एवं जन समुदाय ने बड़े उत्साहपूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया। इसमें ज्यादा संख्या में नये मतदाताओं की रही, जिसमें नववधु भी शामिल थी। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका के महत्त्व को समझा और आगामी निर्वाचनों में अपने बहुमूल्य वोट से एक साफ-सुथरी व पारदर्शी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी को शपथ बी.पी.ओ. मोहम्मद महमूद ने दिलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव, शिक्षक व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
: जोगी काग्रेस से प्रेमनगर विधानसभा से जगलाल सिह देहाती ताल ठोकेगे.
Wed, Oct 25, 2023
सूरजपुर. विधान सभा 2023 के लिये निर्वाचन के लिये विभिन्न पार्टीयो ने अपने प्रत्याशी घोषित किये है तो वहीं जनता काग्रेस ने छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रेमनगर विधानसभा के लिये जगलाल सिह देहाती को उम्मीदवार बनाया है आज जारी सुचि में 11 सीटो पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूचि जारी की गई है. गौरतलब है कि काग्रेस के समर्थक माने जा रहे सूरजपुर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिह देहाती का काग्रेस से मोह कुछ दिन पहले ही भंग हो गया था. कांग्रेस का दामन छोड़कर जनता कांग्रेस से नजदिकिया बनाई थी, अब उनको जनता काग्रेस ने छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रेमनगर विधानसभा क्रमाक 04 का प्रत्याशी बनाया है.
: विजयादशमी पर महाभंडारा का आयोजन...
Tue, Oct 24, 2023
सूरजपुर. विजयदशमी के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्साही युवाओ तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष द्वारा इस वर्ष भी अलग-अलग स्थल पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। गौरतलब है कि विजयदशमी के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्साही युवाओं द्वारा अग्रसेन चौक पर श्री श्याम नाम के भोग का स्टाल लगाकर महाप्रसाद का भंडारा वितरण किया गया। इसमें देर शाम तक दशहरा मेला और दुर्गा पूजा देखने दूर-दराज के गांव-गांव से जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचे हजारों श्रद्धालु व माता भक्तों ने महाप्रसाद का ग्रहण किया। इस दौरान गौरीश जिंदल, सुमित मित्तल, हर्ष अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, स्वयं गोयल, शुभम जैन, चीनू मित्तल, कान्हा जिंदिया, अक्षत अग्रवाल, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, पार्थ जिंदल, सचिन गोयल, भविष्य रोहिल्ला सहित काफी संख्या में उत्साही युवा उपस्थित रहे। तो वही प्रतिवर्ष की तरह विजयदशमी के अवसर पर सूरजपुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल के भैयाथान रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी 10 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।