: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कुदरगढ़ में हुआ आयोजन...
Sat, Sep 23, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम की उपस्थिति में कुदरगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा आकृति एक्का तथा अंगीता सिंह के द्वारा ‘‘स्वच्छता जागरूकता-कचरा मुक्त‘‘ विषय पर भाषण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामपति राजवाडे तथा सुनिता सोनहा एवं साथियों के द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी के छात्राओं के द्वारा रंगोली तथा पीली चौहान, ज्योत्सना कुषवाहा एवं टीम के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया। शासकीय महाविद्यालय ओड़गी, प्राथमिक शाला धूर तथा प्राथमिक शाला कुदरगढ़ के बच्चों द्वारा स्वच्छता मापदण्ड़ (ओ.डी.एफ.प्लस) का मानव श्रृखला बनाकर स्वच्छता का संदेष दिया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम के अगुवाई में कुदरगढ़ के सर्म्पूण मन्दिर परिषर में भ्रमण कर स्वच्छता श्रम दान किया गया और सड़क किनारे लगे दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबीन लगाने का निर्देष दिया गया। सुश्री लीना कोसम ने बताया की स्वच्छ भारत मिषन के मापदण्ड़ अनुसार अब ओ.ड़ी.एफ. से ओ.ड़ी.एफ प्लस कैटेगरी में लाने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास की आवष्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि जैसे हमें स्वच्छ कपड़े की आवश्यकता होती है वैसी ही अपने गांव घर शहर को भी स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। 20 माईक्रॉन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का संदेश दिया गया, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट की स्थापना किये जाने के संबंध में बताया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों को कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के हाथो से सम्मानित किये गये। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री सागर सिंह, जनपद पंचायत अधिकारी रणवीर साय, तहसीदार सालिक राम गुप्ता, स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण संजय सिंह, ए.ड़ी.ई.ओ. जनक राम वर्मा, महेन्द्र कुषवाहा, संतोष राजवाड़े, कपिल मुनी गुर्जर स्वच्छ भारत मिषन, उमेष्वर साहू, राकेष गुर्जर एवं जनपद के कर्मचारीगण तथा जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, अतिथि अवधेष गुर्जर, दानी पाण्डेय, लवकेष गुर्जर, कुदरगढ़ सरपंच एवं सचिव, इन्दरपुर सरपंच एवं सचिव, बभना सरपंच एवं सचिव, धूर सरपंच एवं सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी, स्वच्छता दीदी, समूह की महिलायें एवं ग्रामीण जन कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
: जिले मे मनाया गया आयुष्मान दिवस...
Sat, Sep 23, 2023
सूरजपुर.
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के 5 वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। आयुष्मान भारत दिवस के अवसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिविल सर्जन, एवं नोडल अधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित उपयोगिता व लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत के तहत दूसरा घटक प्रधानमंत्री जन आरोग्य है, जिससे पीएम-जय के नाम से जानते है। यह योजना 23 सितंबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरंेद्र मोदी के द्वारा राची, झारखंड में शुरू की गई। आयुष्मान दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आस्वाषन योजना हैै। जिसका उद्देश्य प्रति परिवार के प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज गरीब और वंचित परिवारों को मुहैया कराना जाना हैं। पीएम-जय पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त-पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा आस्वाषन योजना है। यह योजना भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीय स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धन राशि लाभार्थियों को मुहया कराती है। पीएम-जय सेवा संस्थान अर्थात अस्पतालों में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार स्वास्थ्य इलाज व दवाइयां मुफ्त उपलब्ध होती हैं। इस योजना के तहत परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई सीमा नहीं है। इस योजना के तहत पहले से मौजूद विभिन्न चिकित्सा परिस्थितियों और गंभीर बीमारियों को पहले दिन से ही शामिल किया जाता है। पीएम-जय एक पोर्टेबल योजना है यानी की लाभार्थी इसका लाभ पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में उठा सकते हैं। इस योजना में लगभग 1395 प्रक्रियाएं और पैकिज शामिल हैं जैसे की दवाइयाँ आपूर्ति नैदानिक सेवाएं चिकित्सकों की फीस, कमरे का शुल्क, ओ.टी और आई.सी.यू शुल्क इत्यादि जो मुफ़्त उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों की प्रतिपूर्ति सार्वजनिक अस्पतालों के बराबर की जाती है। कार्यशाला में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी, कार्यक्रम एवं आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत ऑर्गन डोनेशन किये जाने हेतु सभी व्यक्तियों को शपथ दिलाया गया। कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों व नागरिकों को ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन हेतु पंजीयन कराया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए कर्मचारी एवं आम नागरिक के साथ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, नोडल अधिकारी HWC जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, जिला समन्वयक HWC मलेरिया अधिकारी एवं जिले के नागरिक उपस्थित रहे।
: स्वच्छता ही सेवा“ अभियान का हुआ आयोजन...
Sat, Sep 23, 2023
सूरजपुर.
जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर में “स्वच्छता ही सेवा“ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सरपंच जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही शिक्षकों से जन संवाद व स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने व स्वच्छता संवाद के तहत स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुये अपने आस पास एवं ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थल को साफ रखने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ का दिलाया गया।