ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन के लिये स्थापित विभिन्न कक्ष का किया अवलोकन...

Admin

Sat, Oct 21, 2023

सूरजपुर.   व्यय प्रेक्षक श्रीजु एस एस द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में निर्वाचन के लिए स्थापित विभिन्न कक्ष का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्र- प्रेमनगर (04), भटगांव (05) व प्रतापपुर (06) के नामांकन कक्ष का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने क्रमवार एमसीएमसी, ईईएम कंट्रोल रूम, सी विजिल, पोस्ट बैलेट कक्ष, निर्वाचन कंट्रोल रूम, एमसीसी शाखा, राजनीतिक रैली एवं सभा, अस्थाई पार्टी कार्यालय, चुनाव प्रचार हेतु वाहन, दुर्गा पंडाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाई गई अनुमति शाखा का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित सेल प्रभारियों से सेल के कार्य प्रणाली के सम्बंध में जानकारी मांगी और निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश का निष्ठा पूर्वक पालन करने की सलाह दी। स्थापित सेल के संबंधित प्रभारी व दल के अन्य सदस्यों से कार्य के सम्बंध में गहन चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें