: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मेरिट सूची जारी...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर.
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर के अंतर्गत जिला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक हेतु अस्थाई रूप से प्रति कालखंड के आधार पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु 04 अगस्त को पात्र अभ्यार्थियों से ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। अभ्यार्थियों से 07 से 17 जुलाई तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर विषयवार मेरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। मेरिट सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट
https://surajpur.nic.in
पर कर सकतें है।
: नशीली दवा के सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर. थाना झिलमिली पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर सोहेल खान व शाहरूख रजा निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को पकड़ा था जिनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली टेबलेट व इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में नशीली दवा का सप्लायर आरोपी अजय कुमार शाह फरार था। पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी झिलमिली को दिए थे। झिलमिली की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बैढ़न मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी अजय कुमार शाह पिता राम लल्लू शाह उम्र 35 वर्ष ग्राम हिरवाह, थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया।
: गांजा के साथ एक गिरफ्तार...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर. रविवार को चौकी चेन्द्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पकनी में एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पकनी में घेराबंदी कर प्रभू नारायण उर्फ सूरज कुशवाहा पिता महाबीर प्रसाद कुशवाहा 38 वर्ष निवासी ग्राम पकनी, चौकी चेन्द्रा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत करीब 12000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।