ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: आईटीआई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Mon, Sep 4, 2023

सूरजपुर.   शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर डी.एस. लकड़ा, शत्रुघन मिश्रा तथा सुधाकर शुक्ला के द्वारा संस्था में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक मतदान संबंधित जानकारी देकर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम की शुरूवात की गई एवं मतदान से संबंधित मूलभूत जानकारी दी गई। मतदान संबंधी जानकारी देते हुए फॉर्म 6 के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं फॉर्म 8 द्वारा संशोधन कराने एवं सभी को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित कर्मचारियों को मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया।

छात्रों को मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी की दी जानकारी
आई.टी. आई. कॉलेज प्रेमनगर में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनरों द्वारा लोकतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया गया। 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में बताया गया तथा नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी बताई गई व पात्र विद्यार्थियों से बी.एल.ओ. की उपस्थिति में प्रारूप- 6 में नाम जोड़ने के फॉर्म भराये गये, तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा मतदाता, घुमते तीरों के निशान में पंक्ति बद्ध होकर निष्पक्ष मतदान के संबंध में तहसीलदार मीना सिंह के द्वारा शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात् हाथों में मतदाता से संबंधी विभिन्न प्रकार के बैनर पोस्टर लेकर आई.टी.आई. प्रेमनगर से तहसील कार्यालय प्रेमनगर तक रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय में तहसीलदार ने रैली को संबोधित करते हुए निष्पक्ष व निर्भिक मतदान करने का आह्वान किया। इस आयोजन में आई.टी.आई. के शिक्षक स्टॉफ संदीप स्वर्णकार, देवनारायण सिंह, आशीष कुशवाहा, संतोष यादव, हरि प्रसाद प्रजापति फूल सिंह आयम, उदेश कुमार, नंद कुमार, योगेश कुमार तथा बी.एल.ओ. फूलमती प्रेमनगर की सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें