: चोरी के रूपये से ख़रीदा स्कूटी, 2 आरोपी गिरफ्तार...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर. स्थानीय लंकापारा निवासी गौरव महलवाला ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.02.23 को अपने परिजन के साथ घर से बाहर गया था घर में कामवाली बाई ज्ञानमति उर्फ सपना थी जब वापस आकर कमरे में गया तो देखा कि आलमारी में रखा 4 नग सोने की अंगूठी एवं 50 हजार रूपये नगदी नहीं था, कामवाली बाई पर चोरी का संदेह व्यक्त किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 381 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही ज्ञानमति को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि प्रार्थी के घर के आलमारी से 4 नग सोने की अंगूठी एवं 50 हजार रूपये नगदी की चोरी कर अपने पति अमर सिंह को दी है। जिसके बाद पुलिस ने अमर सिंह को पकड़ा, पूछताछ पर उसने 50 हजार रूपये में से 30 हजार रूपये की स्कूटी खरीदना और 20 हजार रूपये को खर्च कर देना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 4 नग सोने की अंगूठी, 1 नग स्कूटी कीमत 70 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी ज्ञानमति उर्फ सपना राजवाड़े पति अमर सिंह 29 वर्ष, अमर सिंह उर्फ अमर देवांगन पिता भीमप्रकाश 29 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।
: नशीली दवाईयों सहित 4 गिरफ्तार...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर. बीते दिन थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में नशीली दवाई लेकर बिक्री करने ओड़गी से भैयाथान की ओर जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित सोहेल खान पिता मोहम्मद अशराफुल खान 21 वर्ष एवं शाहरूख रजा पिता रियाजुद्दीन खान 25 वर्ष निवासी मस्जिदपारा, सूरजपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 150 नग, नशीली टेबलेट 3300 नग, एम्पुल 100 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन-टेबलेट, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरे मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम डगमला में घेराबंदी कर समीर अंसारी उर्फ लाल पिता स्व. शाह मोहम्मद 33 वर्ष निवासी कल्याणपुर, थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली इंजेक्शन 7 नग जप्त किया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि ग्राम उमापुर निवासी राजू साहू से नशीली इंजेक्शन खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने राजू साहू पिता दिलेश्वर प्रसाद 32 वर्ष निवासी ग्राम उमापुर, थाना रामानुजनगर को दबिश देकर पकड़ा। मामले में धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
: महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मताधिकार से कराया परिचित...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर.
शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स धीरेन्द्र जायसवाल ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों को मतदाता शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्वाचन के प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वोटर आई.डी. रजिस्ट्रेशन, वोटर जागरूकता एप्प व अन्य माध्यमों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संबंधित जानकारिया मुहया कराई गई। सभी उपस्थित जन मतदान के प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग ले इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्हें अपने मत के अधिकार से भी भलीभांति परिचित कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित छात्र -छात्राओं को उनके मोबाइल पर वोटर हेल्प लाईन एप्प इंस्टॉल कराया गया व फार्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय जायसवाल, प्राचार्य जे.आर. पैकरा इत्यादि उपस्थित रहे।