ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: आबकारी विभाग की जांच पड़ताल... जिला में अवैध शराब बेचने तस्करी की सघन जांच की...

Admin

Thu, Aug 10, 2023

सूरजपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा ढाबों में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण तथा विक्रय की जांच की गई। विभिन्न स्थानों सुरजपुर बस स्टैंड में यात्री वाहनों तथा मुसाफिरो के सामानों, सुरजपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग में मालवाहक गाड़ियों खासकर अन्य प्रांत से आनेजाने वाले वाहनों, विश्रामपुर तथा कमलपुर रेलवे स्टेशन, अम्बिकापुर मार्ग में स्थित फैमिली ढ़ाबा तिलसिवा तथा बनारस रोड़ स्थित मानव ढ़ाबा लटोरी में अवैध शराब धारण, विक्रय, मदिरापान तथा विदेशी मदिरा दुकान लटोरी की जांच गई। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक सहदेव मरकाम, मुकेश कुमार पांडेय, आबकारी आरक्षक कृष्णकुमार कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता, कमलेश्वर रजवाड़े, दिनेश दुबे, मेवालाल सोनवानी, महिला नगर सैनिक बिंदु राजवाड़े तथा वाहन चालक प्रमोद साहू, अजय राजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें