: निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर आयोजन...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर
. 12 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे से 01ः00 बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज ओपीडी नम्बर 05 में उपस्थित होकर परामर्श देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, तथा डा.आर एस सिंह ने जिले के समस्त लोगों से अपील किया गया है कि जितने भी हृदय रोग के संभावित मरीज हैं। समस्त कैम्प में आकर इस सुविधा का लाभ उठावें। कैम्प हेतु रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी हेतु डॉ. दीपक जायसवाल मो नं. 9926408456 में संपर्क कर सकते हैं।
: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मेरिट सूची जारी...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर.
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर के अंतर्गत जिला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक हेतु अस्थाई रूप से प्रति कालखंड के आधार पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु 04 अगस्त को पात्र अभ्यार्थियों से ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। अभ्यार्थियों से 07 से 17 जुलाई तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर विषयवार मेरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। मेरिट सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट
https://surajpur.nic.in
पर कर सकतें है।
: नशीली दवा के सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर. थाना झिलमिली पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर सोहेल खान व शाहरूख रजा निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को पकड़ा था जिनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली टेबलेट व इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में नशीली दवा का सप्लायर आरोपी अजय कुमार शाह फरार था। पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी झिलमिली को दिए थे। झिलमिली की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बैढ़न मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी अजय कुमार शाह पिता राम लल्लू शाह उम्र 35 वर्ष ग्राम हिरवाह, थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया।