: गांजा का कारोबार... तीन आरोपी गिरफ्तार...
Tue, Jul 11, 2023
सूरजपुर. अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई जयनगर पुलिस ने 3 किलो गांजा जप्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम आमगांव में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित अफसर हसन पिता अली हसन उम्र 23 वर्ष व साहिद आलम पिता स्व. फकरे आलम उम्र 22 वर्ष निवासी तेलईधार, थाना सीतापुर जिला सरगुजा को पकड़ा जिनके पास से 3 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 60 हजार रूपये का जप्त किया गया। पूछताछ पर बताए कि सीतापुर केनापारा निवासी दीपक कुशवाहा के कहने पर गांजा बिक्री हेतु आना तथा उसे गांजा सप्लाई के धंधे में संलिप्त होना बताया जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दीपक कुशवाहा को पकड़ा जिसने गांजा को बिक्री करने हेतु देना स्वीकार किया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर शिवकुमार खुटे, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुवा, आरक्षक विकास मिश्रा, रमेश कसेरा, निरज झा, विवेक विश्वकर्मा, सैनिक नोहर राजवाड़े व जहांगीर सक्रिय रहे.
: ऑपरेशन ईगल...कई मामलो के 53 स्थाई वारंट किया गया तामील...कई खुले आम घूम रहे..?
Tue, Jul 11, 2023
सूरजपुर. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए 1 जुलाई से आपरेशन ईगल चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से अब तक जिले सहित दिगर जिलों से 53 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा गया है । पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत् स्थाई वारंटियों की धरपकड़ में रूचि लेने तथा प्रभारियों को कड़े शब्दों में वारंट की तामीली करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थाई वारंट तामीली के लिए चलाए गए इस अभियान में थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने बीते दस दिनों में 53 स्थाई वारंट तामिल किया जो बड़ी संख्या में स्थाई वारंट तामील किया गया है। ऑपरेशन ईगल में सर्वाधिक 15 स्थाई वारंटी थाना भटगांव, थाना सूरजपुर, 8, रामानुजनगर 7, प्रतापपुर 4, जयनगर 4, प्रेमनगर 3, चांदनी 3, करंजी, 2, विश्रामपुर 2, लटोरी 1, सलका 1, चंदौरा 1, झिलमिली 1 व बसदेई 1 कुल 53 स्थाई वारंट तामील किया है। बलवा, मारपीट, एक्सीडेंट, चोरी, धोखाधड़ी, आबकारी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में वर्षो से फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया। वारंटियों की तामिली हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंटी तामील के इस अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जबकि यैसे कई स्थाई वारंटी फरार है जो विभिन्न कार्यालय थाना चौकी सहित खुले आम घूम रहे है जिनको पुलिस विभाग ने अपना आशीर्वाद दे रखा है..?
: रोका-छेका में पशुओं का उपचार...
Tue, Jul 11, 2023
सूरजपुर.
जिले में 06 जुलाई से 17 जुलाई तक रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर पशु स्वास्थ, नस्ल सुधार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु टीकाकरण के साथ-साथ गौठान में पशुओं का प्रबंधन रख-रखाव की उचित व्यवस्था एवं हरे चारा हेतु चारागाह की स्थापना संबंधी कार्य सम्पादित किया जाना है। जिले के प्रत्येक विकासखण्डांे के गौठानों में पशुपालन विभाग द्वारा रोका-छेका शिविरों का आयोजन प्रारंभ है। रोका-छेका कार्यक्रम के अन्तगर्त पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने, गौठान में निर्धारित शुल्क जमा कर चरवाहे के साथ गौठान में चरने एवं गांव की सड़कों में आवारा पशुओं के साथ पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने, पशु पालन से उत्सर्जित होने ने वाले अपशिष्ट के लिए स्वयं की व्यवस्था के साथ सामूहिक व्यवस्था में सहभागिता करने जैसी कार्ययोजना बनायी गयी है। जिसमें कृषकों द्वारा काफी रुचि लिया जा रहा है।