: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक पर दोस्त ने दोस्त की ली जान...
Sun, Jun 18, 2023
सूरजपुर. पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक पर दोस्त ने दोस्त की ली जान. कुदरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. बीते दिने कुदरगढ़ देवी धाम के केतकी झरिया के पास जलहली के किनारे डबरी में शव मिला था, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा और अज्ञात मृतक की शिनाख्ती किए जाने पर जानकारी हुई कि वह बबलू उर्फ इबरार खान पिता मोहम्मद अहमद उम्र 41 वर्ष निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर का है। चौकी कुदरगढ़ पुलिस के द्वारा जांच के दौरान मृतक के पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना के दौरान घटना दिनांक को धाम में दर्शन करने आए संदेही कोतमा निवासी संतोष डोमार को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतक उसका दोस्त था और उसका घर आना-जाना था। इसके घर में नहीं रहने पर भी मृतक उसके घर आता-जाता था, जिससे संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा-विवाद हुआ था जिस कारण यह मृतक से रंजीश रखता था। दिनांक 14.06.23 को इसका और मृतक के बीच कुदरगढ़ में झगड़ा-विवाद हुआ और इस दौरान यह गिर गया जिससे हाथ-पैर में चोट आया इसी दौरान इसने पत्थर उठाकर मृतक के गले में मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी संतोष डोमार पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
: हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार...जान से मरकर महान नदी में फेका था शव...
Sun, Jun 18, 2023
सूरजपुर. खर्रा के पास महान नदी में मिले शव की शिनाख्त कर ओड़गी पुलिस ने खुलासा करते हुए विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 3 को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों खर्रा के पास के जंगल से लगे महान नदी के पास अज्ञात शव मिला था. धीरेन्द्र उर्फ छोटू 12 जून को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, आज पता चला कि लड़का महान नदी ढेगरादह ग्राम कुपा में मृत पड़ा है, सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा के बाद मृतक का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट की क्यूरी कराने पर डॉक्टर के द्वारा हाथ, मुक्का, लात से मृतक को लगी चोट आ सकती है लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 38/23 धारा 302, 201 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।अज्ञात आरोपी की पतासाजी मामले की विवेचना के दौरान संदेही सुखसाय, राजकुमार व 1 विधि से संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। पूछताछ पर सुखसाय ने बताया कि उसका प्रेमसंबंध 11 वर्ष से एक लड़की से था जबकि वह लड़की शादीशुदा थी, उसके पति के द्वारा सुखसाय का फोटो देखकर पता लगाया और पत्नी का संबंध इससे होने की जानकारी पर उसे छोड़ दिया। उसके बाद लड़की का धीरेन्द्र उर्फ छोटू से प्रेमसंबंध हो गया। दिनांक 12.06.23 को इसने फोन कर लड़की को छोड़ देने की धमकी भी दिया, उसी दिन महान नदी में लड़की और धीरेन्द्र को नहाने की जानकारी मिली। धीरेन्द्र घर जाने लगा तब यह अपने साथी राजकुमार और विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक तीनों ने धीरेन्द्र को लात, घुसा से मारा और गला दबाया और हत्या कर दिया। उसी रात्रि में तीनों ने रस्सी से बांधकर मृतक को उठाकर ले जाकर महान नदी में पत्थर बांधकर गहरे पानी में डाल दिया। आरोपियों के निशानदेही पर मृतक का चप्पल व घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर आरोपी सुखसाय सिंह पिता पुरूषोत्तम सिंह उम्र 23 वर्ष, राजकुमार प्रजापति पिता गंगाराम प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खर्रा, थाना ओड़गी तथा एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओड़गी एन.के.त्रिपाठी, एएसआई विदवाराम यादव, प्रधान आरक्षक सोहन लाल पावले, बहादूर सिंह, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, हृदय राजवाड़े, गोरख राजवाड़े, रामप्रसाद, अशोक केंवट व अमरेन्द्र दुबे सक्रिय रहे।
: 230 नग नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
Sun, Jun 18, 2023
सूरजपुर. 230 नग नशीली इंजेक्शन सहित एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बड़कापारा निवासी संतोष त्रिपाठी अवैध नशीली दवाई इंजेक्शन रखा है और बिक्री करने के लिए बड़कापारा में ही ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़कापारा में घेराबंदी कर संतोष त्रिपाठी पिता सूर्यभान त्रिपाठी 28 वर्ष को बड़कापारा में पकड़ा जिसके पास से एविल इंजेक्शन 115 नग व लिजेसिक इंजेक्शन 115 नग कुल 230 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये बताये जा रहे है। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।