: जिला सीईओ ने ओड़गी क्षेत्र के निर्माण कार्याे का किया निरीक्षण...
Sat, Jun 10, 2023
सूरजपुर
. मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के द्वारा जिले के ओड़गी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत इन्दरपुर में अमृत सरोवर अन्तर्गत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कुदरगढ़ में रीपा योजना अन्तर्गत गोबर पेन्ट निर्माण इकाई, चुनरी निर्माण इकाई, टेन्ट एवं बर्तन इकाई में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा किया गया एवं उत्पादन बढाने एवं मार्केटिंग बढानें के संबंध में निर्देश दिया गया। तत्पष्चात गिरजापुर एवं ओड़गी में नरवा उपचार के अन्तर्गत गेबियन, अन्डरग्राउण्ड डाइक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् पालदनौली में अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत तालाब निर्माण का निरीक्षण किया गया, एवं बांक में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहीयों से चर्चा किया गया। आवास को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया, नरवा उपचार अन्तर्गत गेबियन, अन्डरग्राउण्ड डाइक निर्माण कार्य एवं आवर्ती चराई का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने लांजित एवं चिकनी में अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणबीर साय जनपद पंचायत ओड़गी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के.एम. पाठक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, महेन्द्र कुशवाहा संबंधित तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
: जिले में पंच के 40 रिक्त सीटों के लिए 15 सीटों पर नाम निर्देशन के आवेदन...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर
. उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में पंच पद के रिक्त 40 सीटों पर 09 मई 2023 की अपरान्ह 03ः00 बजे तक नाम निर्देशन की कार्यवाही की गई। जिसमें जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत पेण्डरखी एवं उंचडीह, जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम पंचायत कल्याणपुर, त्रिपुरेष्वरपुर, रामानुजनगर, देवनगर, मदनेष्वरपुर तथा जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत मोहरसोप, टोटको, कछिया, मयुरधक्की, अवन्तिकापुर, पासल, पेण्डारी, पकनी के कुल 15 पंचों के रिक्त सीटों पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए, शेष 25 सीटों पर आरक्षण अनुसार जाति के अभ्यर्थी नहीं होने से नाम निर्देशन पत्र नहीं भर पाये है।
: शिविर के माध्यम से किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर.
पशुधन विकास विभाग के देखरेख में जिले में संचालित 360 गोठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें पशुओं के संक्रामक बिमारियों मुख्यतः एच.एस. बी.क्यू. बिमारियों से बचाव हेतु सघन टीकाकरण, बीमार पशुओं का उपचार, 01 वर्ष से कम उम्र के पशुओं को डिवर्मिंग, बाझ पशुओं का उपचार, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्य सम्पादित किया जाना है। इसी कडी में जिले में 1 जून 2023 से 09 जून 2023 तक कुल 167 गोठान ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अभी तक कुल 18417 एच.एस. बी.क्यू. संयुक्त वैक्सीन का टीकाकरण किया गया एवं 1289 पशुओं का उपचार तथा 5034 पशुओं का डिवर्मिंग तथा औषधि वितरण किया गया है। जिले में यह शिविर का अभियान पूरे जून माह तक चलेगा। पशुपालन विभाग जिले के सभी पशु पालको से अपील करता है कि जहां भी पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर स्थल पर अपने पशुओं को लाकर संक्रामक रोगों का टीकाकरण एवं बीमार समस्या ग्रस्त पशुओं का निःशुल्क उपचार करायें।