: श्रमिकों का पंजीयन कर लाभान्वित हुए 82 श्रमिक...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर
. जिले में श्रम विभाग के छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को संचालित विभागीय योजना मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना व मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना में कुल 82 श्रमिकों को कुल राशि 1960000 (उनीस लाख साठ हजार रू. मात्र) से लाभांवित किया गया।इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी के. केरकेट्टा द्वारा बताया गया है कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत निरंतर श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। मिनीमाता महतारी जतन योनजान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में पात्र हितग्राही विमला, सीमा, प्रगति कुशवाहा, हेमलता, सावित्री, अंजना पैकरा, बसंती, सोनमती इस प्रकार कुल 63 महिला श्रमिकों को 20-20 हजार रू. कुल राशि 1260000 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में 4 आवेदन पात्र पाये जाने पर मृतक श्रमिक के परिजनों (उत्तराधिकारी) को 01-01 लाख रूपये कुल राशि 400000 रूपये तथा मुख्यमंत्री सियान योजनान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में पात्र हितग्राही राम बाई, शांति देवी, तिलकुंवर, राज कुमारी यादव, भोले राम, परसू राम इस प्रकार 15 श्रमिकों को 20-20 हजार कुल राशि 300000 आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से सीधे खाते में वितरण किया गया।श्री के. केरकेट्टा द्वारा जिन श्रमिकों का पंजीयन नहीं है व जिन श्रमिकों के पंजीयन की वैद्यता समाप्त हो चुकी है, उन्हे जिला श्रम कार्यालय, नजदीकी च्वाईस सेंटर, श्रम मित्रों, श्रमेव जयते मोबाईल एप के माध्यम से तत्काल पंजीयन व पंजीयन नवकरण कराने अपील की है। साथ ही निरंतर श्रमिक हित में प्रयासरत रहने बात कही।
: 15 वर्षीय बालिका हो रहा था विवाह वक्त पर संयुक्त टीम ने रोकवाया विवाह...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर
. चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 पर शिकायत प्राप्त हुआ कि सूरता रामानुजनगर में एक 15 वर्षीय बालिका का बाल विवाह गुप-चुप तरीके से किया जा रहा है। चाईल्ड लाईन समन्वयक ने इसकी सूचना एवं टीम गठन हेतु पत्र जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया। उम्र के सत्यापन हेतु परियोजना अधिकारी को सूचना दी गई। पर्यवेक्षक द्वारा मौके पर जांच करने पर परिजन सरपंच ग्राम पंचायत सिंघोरा, पोस्टपोंड़ी जिला अनूपपुर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिये और लड़की का उम्र 18 से ऊपर है हम विवाह करेंगे ऐसा कह कर उन्हें वापसा कर दिये। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल द्वारा उक्त शिकायतकर्ता से मांग कर जानकारी एकत्र किया गया। संयुक्त टीम गांव पहुंची और वहां संचालित मदरसा के दाखिल खारीज पंजी मांगने पर बताया गया कि बालिका यहां नहीं पढ़ी है। दाखिल खारीज मांग कर परीक्षण करने पर पता चला कि बालिका मदरसा में सन् 2018 में पढ़ाई की है और अभी मात्र 15 वर्ष 09 माह उम्र हो रहा है मदरसे से जन्मतिथि संबंधि प्रमाण पत्र लेकर टीम के साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी घर पर पहुंचे वहां लड़की के दादा और गांव के सदर लडकी के उम्र को लेकर विवाद करने लगे और विवाह रोकने से मना किये। फिर घर वालों एवं ग्रामीणों को समझाईस दिया गया कि बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम सभी पर लागू होता है। बालिका किसी धर्म की हो उसकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसलिये यह विवाह नहीं हो सकता विवाह होने पर बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम के अन्तर्गत जुर्माना और दण्ड दोनों जिसमें 1,00000 (एक लाख रुपये) एवं दो वर्ष के सजा का प्रावधान है। इसलिये इस विवाह को अभी रोका जाये उम्र होने पर बालिका का विवाह किया जा सकता है बड़े जद्दोजहद के बाद बाल विवाह रोकने को परिजन एवं गांव वाले राजी हुए। इस आशय का पंचनामा, कथन बनाया गया दादा का शपथ पत्र लिया गया।
: 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर. जयनगर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वेगेनार कार क्रमांक सीजी 10 एफ 0459 में एक व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर से अवैध नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु कार में रखकर सिलफिली की ओर आने वाला है। थाना जयनगर की पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम संजयनगर में घेराबंदी कर वेगेनार कार सहित बासुदेव सरकार पिता प्रशांत सरकार उम्र 26 वर्ष निवासी रामानुजगंज, जिला बलरामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 81 नग एविल इंजेक्शन, 30 नग टी-जेसिक इंजेक्शन व 49 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 160 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई वरूण तिवारी, राकेश यादव, आरक्षक राजकुमार पासवान, विकास मिश्रा व नीरज सिंह सक्रिय रहे।