: ओड़गी में आतंक बरपाने वाली बाघिन, अचानकमार टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ाएगी
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर. जिले के ओड़गी ब्लाक के काला मांजन में 3 लोगों को मौत की घाट उतारने वाली बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ाएगी। एक माह पहले कुदरगढ़ मेले के दौरान ग्राम कालामांजन के तीन युवकों को जंगल जाते समय बाघिन से सामना होने पर हुए संघर्ष में जहां तीन युवकों की जान चली गई वहीं इस संघर्ष में बाघिन भी बुरी तरह जख्मी हो गई थी।जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यु कर सुंदरवन ले जाया गया था। जहां उसका सम्पूर्ण इलाज डाक्टरो की टीम द्वारा किया गया। अब खबर है कि घायल बाघिन के पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद पल-पल की गतिविधियों की जानकारी रखने रेडियो कालर लगा कर एनटीसीए की अनुमति के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने की तैयारी की गई है। बताया गया है कि अचानकमार टाइगर रिजर्व से बेहतर कोई दूसरा सुरक्षित जगह नहीं है। वैसे भी टाइगर रिजर्व में दूसरे टाइगर रिजर्व से बाघ लाकर छोड़ने की योजना है। इससे की यहां संख्या बढ़ सके। इस बाघिन के आने से उम्मीद है कि अचानकमार में बाघों की संख्या बढ़ेगी। सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। बाघिन को रेडियो कालर लगाया गया है ताकि यह पता चल सके कि वह कहां है। इससे बाधिन पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और इसके जरिए बाघिन जंगल के अंदर जिस जगह पर रहेगी हर घंटे अफसरों के मोबाइल पर लोकेशन आता रहेगा। इसका एक लाभ यह होगा कि यदि बाघिन गांव की तरफ पहुंचती है तो ग्रामीणों सचेत किया जा सकता है।अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या केवल पांच है। यह पूर्व में हुई गणना का आंकलन है।इधर गाहे बगाहे ओड़गी ब्लॉक के कतिपय ग्रामो में बाघ देखे जाने की खबरें सामने आती रही है और इस खबर के साथ तड़का यह कि उक्त बाघ इसी बाघिन परिवार के हिस्सा है।हालांकि आज तक वन विभाग ने बाघ देखे जाने की कभी पुष्टि नही की है। अलबत्ता ,यह स्वीकारोक्ति जरूर रही है कि बिहारपुर क्षेत्र में बाघों की आमद रफ्त है।जिसके मद्देनजर लोगो को सचेत रहने को कहा गया था।
: बाराती वाहन कुएं में गिर कर पलटा...
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर. बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र में बाराती वाहन सूखे कुएं में जा गिरा, राहत की बात यह है कि सभी सवार सुरक्षित है. घटना खोहिर गांव की है जहाँ देवड़ी गांव से बारात पहुची थी. आधी रात को बाराती वाहन बुलेरो का चालक 3-4 लोगो को लेकर जा रहा था तभी मनरेगा के तहत बन रहे निर्माणधीन कुएं में जा गिरा, वाहन में सवारों को हल्की चोट भी आई है. बताया जा रहा कि बोलेरो वाहन का चालक अत्यधिक नशे में था और तेज रफ्तार से जा रहा था तभी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बुलेरो वाहन कुएं में गिर कर पलट गया.
: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सूरजपुर जिला को मिला द्वितीय स्थान...
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर
. राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में प्रदेश के सूरजपुर जिला दूसरे नंबर पर आया है। यह उपलब्धि जिले में पदस्थ समस्त नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारियों पिछले कई सालो अथक प्रयास से तथा नेत्र विभाग के नर्सिंग स्टॉप के सराहनीय सहयोग से जिले में निरंतर सर्जरी करने से कायम हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1945 मोतियाबिंद आॅपरेशन करने पर महामारी संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए मोतियाबिंद मुक्त अभियान भी चलाया गया जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। इस उपलब्धि के हकदार सभी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस अभियान में अपनी सक्रियता लगातार बनाएं रखे हैं। उच्च गुणवत्ता युक्त ऑपरेशन से क्षेत्र में सूरजपुर जिला अस्पताल अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। नेत्र विभाग में कार्यरत डॉ. तेरस कंवर नोडल अधिकारी मुकेश राजवाड़े सहायक नोडल अधिकारी एवं नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन, चक्रधारी प्रदीप कुजुर, अमित चैरसिया, कृष्णा प्रसाद, एसपी मिश्रा, एलपी दीपांकर, पुष्पराज वर्मा, दीपक गुप्ता, नर्सिंग सिस्टर, जयश्री चक्रवर्ती, विद्यावती, अंजिता, खलखो एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है।