ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: गंगा दशहरा...माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना व भव्य गंगा आरती...

Admin

Wed, May 31, 2023

सूरजपुर. माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को नगर में भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया. नगर के पंचमन्दिर स्थित दुल्ही तालाब में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना व भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के द्वारा आयोजित माँ गंगा की आरती के लिए दुल्ही तालाब के तट को आकर्षक रंग रौग़न व रंगीन रौशनी से नाम के अनुरूप दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग बिरंगी रौशनी से सजा दुल्ही तालाब का तट यहां आयोजन में शामिल होने आए श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. जिसका लोग उत्सुकता से आनन्द लेते नजर आए। तालाब के तट पर पूरी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संध्या में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति के बीच पंडित राजेश दुबे के साथ 11 ब्राह्मणों द्वारा किये जा रहे धर्मिक मंत्रोच्चारण के मध्य महिलाओं ने माँ गंगे को 121 मीटर की चुनरी भेंट की। ततपश्चात दीपदान, गंगा पूजन और मां गंगा की भव्य आरती की गई। ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गगन ड्रेसेस के संचालक प्रेमचंद तायल के द्वारा भंडारे के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। उक्त धर्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालुओ के जन सैलाब के द्वारा की गई माँ गंगा की आरती के दौरान पूरे तालाब परिसर के दृश्य का नजारा देखते ही बन रहा था। महिला पुरुष व बच्चो के हाथो मे सैकड़ो आरती की थाल तालाब परिसर को और भी मनमोहक बना रहे थे। इस धार्मिक आयोजन में महाकाल दरबार बिश्रामपुर से माता जी आपने गुरुकुल के बड़ी संख्या में शिष्यो के साथ शामिल होने पहुंची थी।  आयोजन को सफल बनाने में सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष चंचलेश श्रीवास्तव, रजनीश गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, मयंक तिवारी, राकेश महाराज, संजय अग्रवाल, विनोद रजक सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

एनडीआरएफ की टीम रही तैनात

दुल्ही तालाब में आयोजन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरे समय एनडीआरएफ की टीम समूचे संसाधनों के साथ तैनात रही। जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में बाढ़ बचाव आपदा टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के साथ  बृजबिहारी गुप्ता, कृष्णा सिंह, बेला प्रताप, देवनारायण, शिवनारायण, रामेश्वर, नेमसाय धनसाय व तुलेश्वर मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें