: कोयला चोरी पर नकेल...कोयला चोरी अलग अलग मामलों में 11 गिरफ्तार...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर. जिले की पुलिस कोयला चोरी पर नकेल कसते हुए कोयला चोरी के 5 मामले में 4 विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक सहित 11 आरोपियों को पकड़ा है जिनसे 70 क्वींटल, 12 बोरी कोयला कीमत 72000 रूपये, एवं परिवहन में प्रयुक्त 4 मोटर सायकल, 2 सायकल जप्त कर किया है। बीते दिनों गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी सुरेन्द्र राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गायत्री खदान में घुसकर गेतरा एवं नावापारा खुर्द के रहने वाले सुरेश दास, ठाकुर दत्त व अन्य के द्वारा मोटर सायकल व सायकल में कोयला चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380, 34 के तहत मामला पंजीबद्व पुलिस ने खदान से कोयला चोरी करने वाले सुरेश दास पिता उझीयार दास उम्र 30 वर्ष, ठाकुर दत्त पिता होलसाय उम्र 29 वर्ष निवासी नावापारा खुर्द, थाना रामानुजनगर तथा 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों को दबिश देकर पकड़ा। जिनके कब्जे से 8 बोरी कोयला कीमत करीब 8000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल व 2 नग सायकल जप्त किया गया। मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दोनों विधि विरूद्ध संषर्घरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया। वहीं दूसरे मामले में गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी चमरू राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.23 को गांव के कुछ लड़के खदान में घुसकर, कैम्पस के अंदर रखा कोयला चोरी कर बोरा में भरकर सायकल व मोटर सायकल से ले गए। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपी भरत राजवाड़े पिता देवनंदन राजवाड़े उम्र 25 वर्ष निवासी कैलाशपुर, थाना सूरजपुर तथा 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ पर तीनों ने खदान से कोयला चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर 2 बोरी कोयला कीमत करीब 2 हजार रूपये एवं 1 मोटर सायकल जप्त किया गया। मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दोनों विधि विरूद्ध संषर्घरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया।
तीसरे मामले में गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी चमरू राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते मंगलवार की है जब खदान परिसर में घुसकर 2 व्यक्ति छोटू बसोर व दशरू राम कोयला चोरी कर बोरी में भरकर मोटर सायकल से लग गए। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने दबिश देकर छोटे बसोर पिता स्व. श्याम नारायण बसोर उम्र 19 वर्ष, दशरू दास पिता सहादन दास उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मुटकी, थाना उदयपुर को पकड़ा। दोनों के निशानदेही पर 2 बोरी कोयला कीमत करीब 2 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 1 मोटर सायकल जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। चौथे मामले में बीते दिन थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम साल्ही के जवाहिर लकड़ा एवं लोभेन राम एक्का अपने घर परछी में अवैध रूप से कोयला छुपाकर रखे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां अवैध कोयला पाया गया, दोनों लोगों से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 35 क्वींटल कोयला कीमत करीब 35000 रूपये का जप्त कर आरोपी लोभेन राम एक्का पिता स्व. पीलाराम एक्का उम्र 50 वर्ष एवं जवाहिर लकड़ा पिता स्व. बालसाय उम्र 40 वर्ष निवासी साल्ही, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पांचवे मामले में बीते दिन रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम साल्ही कटईनाखा में 25 क्विंटल कोयला कीमत करीब 25000 रूपये को लावारिश हालत में पाए जाने पर धारा 102 के तहत कार्यवाही कर जप्त किया गया।
: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के देखते हुये आमजनों से अपील...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर
. जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह ने बताया है कि वर्तमान में कोविड-19 एवं इन्फ्लूएंजा के प्रकरण में तेजी से वृद्धि पाई जा रही है। इन रोगों के संचरण के रोकथाम करने हेतु विशेष रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है, इस हेतु सभी आमजनों से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक रूप से अपील की जाती है। कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर ही जाये। विशेष रूप से को-मोर्बिड वाले व्यक्तियों और बुजुर्गो को भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचाना है, एवं मास्क का प्रयोग करना है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है। छींकते या खासते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल, टिश्यू का इस्तेमाल करें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना एवं सेनेटाईजर का प्रयोग करना। यदि कोविड के लक्षण पाये जाते है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जा कर कोविड जाँच कराये। कोविड जाँच में धनात्मक पाये जाने पर होम आईसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोविड के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि होने पर एवं साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जायें तथा चिकित्सक के परामर्श से दवाई ले।
: कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने सूरजपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में स्थित च्वाइस सेंटर का मुआयना किया। च्वाइस सेंटर में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र बनवाने आये आवेदकों से उनके दस्तावेजों को देखा साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिन आवश्यक दस्तावेज पटवारी प्रतिवेदन, आधार कार्ड, शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्रों की जानकारी भी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम से ऑनलाइन संधारण होने वाले बी-1, खसरा, नामांतरण की जानकारी लेते हुए पुराना नामांतरण, बी-1 को अभिलेख कोष्ठ जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिय। उन्होंने नामांतरण प्रकरण की बारीकी से जांच की तथा सभी लम्बित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार से प्रत्येक पटवारी की हल्कावार जानकारी ली। कलेक्टर ने भुइयां शाखा, रिकॉर्ड रूम, नाजिर शाखा, नकल शाखा, कानूनगो शाखा का भी निरीक्षण किया तथा तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को सभी लंबित प्रकरणों को व्यवस्थित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार इशराइल अन्सारी, हिना टंडन, प्रभारी तहसीलदार सुश्री वर्षा बंसल सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।