: जिलों के स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया जायेगा एनसीडी पखवाड़ा...
Wed, Mar 15, 2023
सूरजपुर.
एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत 17 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक एन.सी.डी. पखवाड़ा जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों में मनाया जाएगा। इसके तहत जिलों के जनसंख्या में से 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग एवं री स्क्रीनिंग एवं गर्भाशय मुख कैंसर के लक्षण युक्त मरीजों का भी वीआईए जांच करते हुए समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में ई-संजीवनी कन्सलटेशन किया जाना है, तथा धनात्मक मरीजों का एनसीडी पोर्टल में एन्ट्री किया जाना है। डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख के कैंसर के स्क्रीनिंग हेतु प्रशिक्षित डॉक्टर एवं स्टाफ नर्सों के द्वारा गर्भाशय, मुख के कैंसर मरीजों का वीआईए टेस्ट भी निःशुल्क प्रदाय की जा रही है तथा भविष्य में इसी सुविधा को विस्तार करते हुए सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से वीआईए टेस्ट भी निःशुल्क प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह ने आम नागरीकों से अपील किया है कि जिले के समस्त महिला एवं पुरुष जिनका उम्र 30 वर्ष से अधिक है वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर एन.सी.डी. स्क्रीनिंग का लाभ कभी भी ले सकते है।
: दूरस्थ क्षेत्र में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन...
Mon, Mar 13, 2023
सूरजपुर.
जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर गोविन्द नारायण जागड़े के मार्गदर्शन में 11 मार्च 2023 को जिले के सबसे दुरस्थ क्षेत्र ओड़गी एवं चाँदनी बिहरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जागरूता शिविर में आनंद कुमार सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 उपस्थित रहे। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश ने ग्रामिणजन को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की जानकारी प्रदान करते हुए निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए भारतीय वन अधिनियम, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, सायबर अपराध एवं वर्तमान में सायबर अपराध कारित करने हेतु अपनाये जा रहे नये-नये तरीकों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए, टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, लेगिल अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
: 7 टन अवैध कोयला पर कार्यवाही...ट्रेक्टर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...
Mon, Mar 13, 2023
सूरजपुर. अवैध कोयला लोड ट्रेक्टर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. ओड़गी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम कर्री कुप्पी से एक ट्रेक्टर में अवैध कोयला लोड़ कर रामपुर की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस ने ग्राम सांवारावा में घेराबंदी कर बिना नंबर के ट्रेक्टर वाहन को रोकवाया गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया गया। चालक विकास सिंह से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ पर उसने बताया कि ग्राम कर्री कुप्पी निवासी लल्ला सोनवानी के कहने पर कोयला लेकर जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर लल्ला सोनवानी को पकड़ा। मामले में कोयला चोरी का होने का पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 2 टन कोयला कीमत करीब 10 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर जप्त कर आरोपी विकास सिंह पिता घुरसाय उम्र 19 वर्ष एवं लल्ला सोनवानी पिता पन्नालाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कर्री कुप्पा, चौकी कुदरगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले में दिनांक 12.03.23 को थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला खाड़ापारा साखेन नाला में अवैध रूप से कोयला संग्रहित कर रखा गया है। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और 5 क्विंटल कोयला कीमत करीब 4 हजार रूपये का लावारिश हालत में पाए जाने पर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर जप्त किया है।