: भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में 17 फरवरी को भाजपा का एकदिवसीय बंद...
Wed, Feb 15, 2023
सूरजपुर. प्रदेश मे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही नक्सली हत्या के विरोध में भाजपा ने प्रदेशव्यापी बंद बुलाया है।आगामी 17फरवरी को सूरजपुर जिले के सभी मंडलो में दोपहर 02बजे से 04 बजे तक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा करने नाकाम रही है ।यही कारण है कि लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की साजिश के तहत हत्याएं हो रही है।
: नेशनल लोक अदालत....11 सौ से अधिक मामले निपटाए गए...
Sun, Feb 12, 2023
सूरजपुर.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन में 11 फरवरी 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायालय सूरजपुर के सभा कक्ष से जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर गोविन्द नारायण जांगड़े. व अधिकारीगण द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक अदालत में प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यमों से मामलों में सुलक की सुविधा प्रदान की गई। वहीं इस लोक अदालत में जिला चिकित्सालय सूरजपुर से समन्वय समिति कर चिकित्सा जांच की व्यवस्था कराई गई थी जिसमें 300 से अधिक पक्षकारों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त किया हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में वर्षों से लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहार वाद, मोटर दुध टिना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों एवं बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन यातायात के सामान्य मामलों को नेशनल लोक अदालत में रखा गया। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में कुल 29 खण्डपीठ गठित किये गये थे। हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों से 642 लंबित प्रकरण एवं 6281 प्री-लिटिगेशन प्रकरण विचारार्थ में रखे गये थे। जिसमें कुल 1140 प्रकरण के पक्षकारों में आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निराकरण कर कुल 22738990/- रूपये का जिला सूरजपुर द्वारा अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में कुल 1140 प्रकरणों से संबंधित पक्षकारगण लाभान्वित हुये।
: मनाया गया मालगुजारी एवं वार्षिक उत्सव...
Sun, Feb 12, 2023
रामानुजनगर. ब्लांक के ग्राम पंचायत परशुरामपुर मे सरपंच एवं पंचो का कार्य काल 3 वर्ष पुर्ण होने पर वार्षिक एवं मालगुजारी उत्सव मनाया गया। और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच लालकेश्वर सिंह सरुता एवं विशिष्ट अतिथि सीमा केवट, एवं सभी 20 वार्ड पंच उपस्थित थे। सरूता जी के द्वारा अपने लगभग 700 किसानों का लगान ऋण माफ किया। गांव में गर्भ वती माताओ को प्रसव कराने पर साड़ी देकर सम्मान किया जाता है। सभी वार्ड में लगातार निर्माण कार्य करा रहे हैं। और इस कार्यक्रम में शैला, सुआ, और बालक, बालिकाओं,के द्वारा प्रस्तुति किया गया। और इस कार्यक्रम उपस्थित नितिश कुमार केवट जी,जनपद सदस्य परमेश्वर सिंह , बली राम पटेल,राम प्रसाद मरकाम,इसराईल मो जी,सरजुन सरुता,नशीम,छोटु, पिंटू, विनय दास, और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कुमेली वाटर फॉल सेवा समिति के पदाधिकारी जहीर खान, तुलेश्वर सिंह,सगीर ख़ान, शिवपाल दास, कन्हैया लाल, घनश्याम, चैन सिंह, हरनारायण, देवब्रत, पुष्पराज,राजा बाबू,संत लाल, ब्रिजेश,अजेश, गुलाब, बलवंत,सदीद खान, कृष्ण कुमार, हरबंस,बिफल पंडो,सूरज सोनी, ब्रिजेश, और कार्यक्रम का संचालन रविनारायण सिंह आरमो के द्वारा किया गया और अध्यक्षता कपिल पोया एवं कार्य क्रम का आभार व्यक्त और समापन शिवनारायण कमरो के द्वारा किया गया।