ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण पर प्रशिक्षण का आयोजन...

Admin

Wed, Mar 15, 2023

सूरजपुर.   प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण विकास घटक के तहत जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम बुंदिया के ग्राम पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जलग्रहण समिति स्वयं सहायता समूह उपयोगकर्ता दल उपस्थित रहे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचनी पैकरा, मां सरस्वती के पूजा पश्चात, सरपंच सह अध्यक्ष  रतियो टोप्पो, उपसरपंच, रोजगार सहायक नीता गुप्ता, डॉ. दिव्य प्रकाश पैकरा पशु चिक्त्सिा अधिकारी, शेखर कुमार सोनी कृषि विकास अधिकारी, विवेक कुमार गुप्ता ( जलग्रहण विकास दल सदस्य), सुखलाल राजवाड़े ग्राम सचिव, गोरेलाल टोप्पो, किसान मित्र सुरेंद्र पैकरा, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत किया गया। प्रशिक्षण में जलग्रहण प्रबंधन के आवश्यकता समूहों को रिवॉल्विंग फंड,  डॉक्टर दिव्य प्रकाश पैकरा के द्वारा पशुपालन विभाग से उन्नत नस्लों का चयन कर व विभागीय योजनाओ के बारे में, नीलमढ़ी चंद्रवंशी के द्वारा मतस्यपालन की योजनाओं के बारे, बारहमासी तालाबों को 10 वर्षीय पट्टा, संदीप सिन्हा सहायक संचालक कृषि के द्वारा जलग्रहण योजना की विस्तृत जानकारी, जलग्रहण के रिज क्षेत्र प्रबंधन अंतर्गत अवक्रमित वनों का पुनर्जीवन, वर्ष जल संचयन के घर से खेत में किये जा सकने वाले विभिन्न उपायों, स्ट्रेगर कंटूर ट्रेंच, ढाल निर्धारित करने, बोल्डर चेक, गैबीएन संरचना निर्माण, परकोलेशन टैंक, खेत तालाब, मत्स्य पालन तालाब, चेक डैम आदि संरचनाओं की आवश्यकता और उपयोगिता की जानकारी प्रदान की गई डॉ तेज राम बंजारा सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी के द्वारा मिट्टी में सुक्षम पोषक तत्वों, हरी खाद का इस्तेमाल, पशुपालन विभाग डॉक्टर दिव्य प्रकाश पैकरा के द्वारा विस्तार से पशुपालन विभागीय योजनाओं के बारे में, डी एस पैकरा सर के द्वारा जलग्रहण क्षेत्र में जल जंगल और जमीन, कृषि विभाग की विभागीय योजनाओं के बारे में  विस्तार से 200 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें